top of page
Search

भाजपा विधायक को दरोगा ने दी गाली एसपी ने उसे बताया एक्सीलेंट

  • alpayuexpress
  • Nov 7, 2020
  • 2 min read

भाजपा विधायक को दरोगा ने दी गाली एसपी ने उसे बताया एक्सीलेंट


नवम्बर शनिवार 7-11-2020


किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार -अल्पायु एक्सप्रेस


ree

एक बड़ा अधिकारी मेरी सीट से विधानसभा का लड़ना चाहता है चुनाव , पुलिस मुझे बदनाम करना चाहती है


भदोही के औराई से भजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर,पुलिस के रवैये से क्षुब्ध


भदोही। उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के औराई से भजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर अपनी ही सरकार में पुलिस के रवैये से क्षुब्ध हैं। उनका आरोप है कि थाने के एक दरोगा ने उन्हें गाली दिया। जब पुलिस अधीक्षक भदोही से शिकायत की गई तो उन्होंने कहा मेरा दरोगा एक्सीलेंट है वह गाली नहीँ दे सकता है।


दीनानाथ भाष्कर पूर्व में सपा और बसपा के सरकारों में मंत्री भी रह चुके हैं और पिछले चुनाव में वो भजपा से विधायक चुने गए हैं।औराई विधायक दीनानाथ भाष्कर ने एक और बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि जिले का एक बड़ा अधिकारी उनकी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ने की योजना में हैं और इसी को ध्यान में रखते हुए थाना इंचार्जों की तैनाती की जा रही है जिससे पुलिस बेलगाम है और विधायक की नही सुन रही है।


औराई विधायक और पुलिस में एक मामले को लेकर ठन गयी है। विधायक दीनानाथ का दावा है कि उनका एक कार्यकर्ता औराई बजार में सामान लेने गया था वहां थाने के एक दरोगा ने हेलमेट न लगाने पर उसका चालान कर दिया। इसपर जब कार्यकर्ता ने दारोगा की मुझसे बात कराने की कोशिश की तो दरोगा ने मुझे और कार्यकर्ता को गाली दिया। विधायक का कहना है कि उन्हें चालान से कोई दिक्कत नहीँ है लेकिन दरोगा ने गाली क्यों दिया। इसके बाद वो थाने भी गए थे, लेकिन पुलिस अपने दरोगा के समर्थन में खड़ी रही।


विधायक का दावा है कि जब एसपी आरबी सिंह को यह बात बताई गयी तो उन्होंने गाली देने वाले दरोगा को एक्सीलेंट बताया और यह सब इसलिए किया जा रहा है कि जिले के एक बड़े अधिकारी औराई विधानसभा से चुनाव लड़ना चाहते हैं। ताकि विधायक के साथ दुर्व्यवहार हो और जनता में गलत संदेश जाए। उन्होंने कहा कि योगी सरकार जीरो टॉलरेंस पर कार्य कर रही है और पुलिस की मनमानी बर्दास्त नही की जाएगी।


विधायक ने जेल में बन्द विधायक विजय मिश्रा से पुलिस की तुलना करते हुए कहा कि एक विधायक पर आरोप लगते ही उन्हें जेल में भेज दिया गया जबकि भदोही पुलिस का एक दरोगा फरियादी लड़की से अश्लील बातचीत करता रहा। लड़की की शिकायत पर दरोगा को सिर्फ लाइन हाजिर किया जाता है। जबकि दरोगा को तत्काल सस्पेंड करना चाहिए था।


औराई से भाजपा विधायक दीनानाथ भाष्कर ये कोई पहली बार अधिकारियों के खिलाफ बयान नही दिया है इसके पहले भी वो अधिकारियों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए दो बार धरना तक दे चुके हैं। पुलिस अधीक्षक भदोही आरबी सिंह ने साफ तौर पर कहा है कि पुलिस की तरफ़ से कोई गाली नहीँ दी गई है विधायक गलत आरोप लगा रहे हैं।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page