top of page
Search

‼️SDM के आदेश पर कब्जा दिलाने पहुंची!..राजस्व विभाग की टीम,ज़मीन विवाद ने पकड़ा तूल‼️

  • alpayuexpress
  • May 3
  • 2 min read

‼️SDM के आदेश पर कब्जा दिलाने पहुंची!..राजस्व विभाग की टीम,ज़मीन विवाद ने पकड़ा तूल‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


मई रविवार 3-5-2026

ग़ाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर नंदगंज थाना क्षेत्र के चिलार गांव में एक जमीन का विवाद पिछले काफी दिनों से चला आ रहा था जिसमें एक पक्ष सूर्य नागवंशी और दूसरा पक्ष जय नारायण दुबे थे और इनका भूमि विवाद आराजी नंबर 622 में काफी दिनों से चला आ रहा है और इसी मामले को लेकर जयनारायण दुबे की तरफ से कमिश्नर वाराणसी की कोर्ट में अपील भी किया गया है और इस मामले पर अभी कोई फैसला नहीं आया । लेकिन उसके पूर्व ही उप जिला अधिकारी सैदपुर के द्वारा एक आदेश 20 अगस्त 2025 को जारी किया गया था जिसको लेकर उक्त भूमि की मेड़बन्दी और सीमांकन की कार्रवाई को लेकर राजस्व टीम को कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे जिसको लेकर रविवार को राजस्व की टीम उक्त भूमि पर कार्रवाई किया वहीं जय नारायण दुबे का कहना है कि तीन बीघा 15 विश्वा 18 धुर का उनकी रजिस्ट्री 1986 का है लेकिन तहसीलदार के द्वारा एक बीघा जमीन विपक्षी को अधिक दे दिया गया जिसको लेकर कमिश्नरी में मुकदमा किया हूं जिसको लेकर आगामी 16 मई को तारीख भी पड़ी है लेकिन आज दीवाल जुड़वाया जा रहा है। इसी मामले पर मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार विश्राम यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि एसडीएम कोर्ट के आदेश के अनुपालन में वह लोग मौके पर आए हुए हैं और दोनों पक्षों की सहमति से उसका अनुपालन कराया गया है इस दौरान जय नारायण दुबे की आपत्ति के मामले पर कहा कि उनके सामने किसी भी तरह का कोई आपत्ति नहीं किया है

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page