- alpayuexpress
क्षेत्रीय उपभोक्ता धरना,प्रदर्शन तथा आन्दोलन करने के लिए विवश होगे:पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह

जुलाई बुधवार 29-7-2020
मोहम्मद इसरार, पत्रकार (सैदपुर)-अल्पायु एक्सप्रेस
देवकली गाजीपुर। पहाङपुर विद्युत उपकेन्द्र को जोहरगंज विद्युत उपकेन्द्र से अलग लाइन बनाकर सीधे विद्युत सप्लाई की जाती है।नंदगंज,बाघी, करण्डा,सइतापट्टी क्षेत्र के दबाव में पहाङपुर उपकेन्द्र की मेन सप्लाई नई मेन लाइन से जोङने तथा पहाङपुर उपकेन्द्र को नई लाइन से काटकर नंदगंज से जोङने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।जो सरासर गलत है।ग्राम प्रधान संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज सिंह ने चेतावनी दी है कि यदि पहाङपुर उपकेन्द्र के लिए अलग से बनायी गयी मेन लाइन से काटकर नंदगंज से जोङने का प्रयास किया गया तो क्षेत्रीय उपभोक्ता धरना,प्रदर्शन तथा आन्दोलन करने के लिए विवश होगे जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी खण्ड अधिकारियो की होगी।जिसकी सूचना जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी,पुलिस अधीक्षक,अधीक्षण अभियन्ता,मुख्य सचिव व मुख्यमंत्री को सैकड़ों उपभोक्ताओ से हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र दे दिया गया है।हस्ताक्षर करने वालो में अवधविहारी,दीपु,विजय, विरेन्द्र,प्रकाश,सोनू,सुनील सिंह,टनमन सिंह,पवन,नन्हे, अजीत, अभय,पिन्टु, ओमकार,संतोष,तेजबहादुर,सुमन,बलबीर,दीपक,नागेश,पंकज,दिनेश,रमेश,आदि लोग प्रमुख है।