top of page
Search
  • alpayuexpress

बिना मास्क के नहीं मिलेगा गंगा महाआरती में प्रवेश, आरती समिति ने लगाया प्रतिबन्ध

नवम्बर सोमवार 30-11-2020


किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार -अल्पायु एक्सप्रेस



वाराणसी। कार्तिक पूर्णिमा के दिन काशी के गंगा तट पर देव दीपावली का नज़ारा अद्भुत होता है। कोरोना काल के बाद काशी के गंगा घाटों पर आयोजित होने वाले सबसे बड़े पर्व देव दीपावली पर इस वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शिरकत करेंगे। इस दौरान सभी घाटों पर भव्य आयोजन होगा। इसी बीच शनिवार को दशाश्वमेध घाट पर गंगा महाआरती करवाने वाली गंगा सेवा निधि की एक अहम् बैठक संपन्न हुई।

इस बैठक में महाआरती के आयोजन का निर्णय लिया गया साथ ही इस आरती में शामिल होने वाले सभी के लिए मास्क लगना अनिवार्य कर दिया गया है। बिना मास्क किसी को आरती स्थल पर प्रवेश नहीं मिलेगा।

महाआरती समिति के पदाधिकारियों के अनुसार इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देव दीपावली पर काशी आ रहे हैं। ऐसे में भव्य महाआरती का आयोजन किया जा रहा है। महाआरती में 21 अर्चक 42 रिद्धि सिद्धि के रूप कन्याएं शामिल होंगी। कोरोना काल में होने वाले इस पर्व में इस वर्ष मास्क का प्रतिबन्ध लगाया गया है। महाआरती में शामिल होने वाले लोगों को मास्क लगाना अनिवार्य होगा।

आयोजकों के अनुसार किसी भी व्यक्ति को महाआरती स्थल पर बिना मास्क के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके अलावा महाआरती की बैरिकेडिंग के अंदर आने वाले आगंतुकों का हाथ सेनेटाइज़ कराया जायेगा।

1 view0 comments
bottom of page