‼️NH-31 पर अर्धनग्न युवक का शव!..मिलने से फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस‼️
- alpayuexpress
- 4 days ago
- 2 min read
‼️NH-31 पर अर्धनग्न युवक का शव!..मिलने से फैली सनसनी,जांच में जुटी पुलिस‼️

राहुल पटेल क्राइम रिपोर्टर
मई बुधवार 6-5-2026
गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जनपद के भांवरकोल थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात उस समय सनसनी फैल गई जब राष्ट्रीय राजमार्ग-31 स्थित जसदेवपुर मोड़ के समीप एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की उम्र लगभग 22 वर्ष बताई जा रही है। घटना रात करीब 12 बजे की है, जब स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़े होने की सूचना डायल 112 को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक के शरीर पर केवल अंडर गारमेंट्स ही मौजूद थे, जबकि शरीर पर एक-दो स्थानों पर खरोच के निशान भी पाए गए। इस स्थिति ने मामले को और अधिक संदिग्ध बना दिया है, जिससे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।
घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों में भय और जिज्ञासा का माहौल बना हुआ है। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस की चुनौती और बढ़ गई है।
थाना प्रभारी मोरध्वज दुबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी की जा रही है और युवक की शिनाख्त के प्रयास जारी हैं। साथ ही पुलिस आसपास के क्षेत्रों से जानकारी जुटाने में लगी हुई है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई सामने आ सके।
पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट खुलासा हो पाएगा। फिलहाल इस रहस्यमयी घटना ने पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है।





Comments