top of page
Search

प्रदेश के कई आरटीओ, एआरटीओ बदले गए

  • alpayuexpress
  • Jul 25, 2020
  • 1 min read



जुलाई शनिवार 25-7-2020


किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार -अल्पायु एक्सप्रेस


लखनऊ। परिवहन विभाग के कई अधिकारियों का बीते दिनों प्रमोशन हुआ था। जिन्हें शुक्रवार को प्रमुख सचिव परिवहन की ओर से नई तैनाती का आदेश जारी किया गया। जिसमें छह आरटीओ और सात एआरटीओ को नई तैनाती दी गई। इनमें परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर तैनात आरटीओ अनीता सिंह को गोरखपुर का आरटीओ (प्रशासन) बनाया गया है। इसी क्रम में गोरखपुर के आरटीओ (प्रशासन) भीमसेन को अपर सचिव राज्य परिवहन प्राधिकरण बनाया गया। आगरा के अरूण कुमार गाजियाबाद के आरटीओ (प्रशासन) बने। बांदा के प्रमोद कुमार सिंह आगरा के आरटीओ (प्रशासन) बने। अयोध्या के संतदेव सिंह बांदा के आरटीओ (प्रशासन) बने। गौतमबुद्धनगर के हिमेश तिवारी आरटीओ (प्रवर्तन) परिवहन आयुक्त मुख्यालय बनाए गए। वहीं एआरटीओ की सूची में अम्बेडकरनगर के एआरटीओ (प्रवर्तन) कैलाश नाथ सिंह को परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर प्रवर्तन दल में तैनाती मिली। एआरटीओ लक्ष्मण प्रसाद को एटा से मथुरा का प्रथम प्रवर्तन दल। परिवहन आयुक्त मुख्यालय पर तैनात एआरटीओ प्रवर्तन सर्वेश कुमार सिंह को एआरटीओ (प्रशासन) अमेठी। राजीव कुमार बंसल एआरटीओ (प्रशासन) मुज्जफरनगर से एआरटीओ प्रथम दल बुलंदशहर बने। एआरटीओ (प्रवर्तन) विनित कुमार मिश्र एआरटीओ (प्रशासन) मुज्जफरनगर बने। एआरटीओ (प्रवर्तन) फतेहपुर अभिषेक कनौजिया एआरटीओ (प्रवर्तन) कानपुर देहात बने। एआरटीओ प्रवर्तन तृतीय दल वाराणसी अरूण कुमार राय एआरटीओ (प्रशासन) वाराणसी बनाए गए।

 
 
 

Kommentarer


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page