- alpayuexpress
साथियों संग नहा रहा किशोर बेसो में डूबा, परिजनों में मचा कोहराम

अगस्त शनिवार 15-8-2020
किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार -अल्पायु एक्सप्रेस
जंगीपुर। थानाक्षेत्र के बघोल गांव स्थित बेसो नदी में साथियों संग नहा रहा किशोर गहरे पानी में जाने से डूब गया। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने किशोर की घंटों तलाश कराई लेकिन वो नहीं मिला। गांव निवासी आकाश कश्यप 12 पुत्र उदई कश्यप शुक्रवार की दोपहर में अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए रोज की तरह बेसो नदी पर गया था। वहां नहाते हुए वो बाढ़ के चलते गहरे पानी में चला गया और डूब गया। ये देख उसके साथियों ने गांव में सूचना दी। मौके पर रोते बिलखते परिजन व ग्रामीणों ने काफी देर तक उसे तलाशा। इस बीच पहुंची पुलिस ने भी स्थानीय गोताखोरों से उसकी तलाश कराई लेकिन उसका पता नहीं चला। थानाध्यक्ष यजुवेंद्र सिंह ने बताया कि नदी में बहाव तेज था। फिर भी हम उसकी तलाश कर रहे हैं। इधर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था।