top of page
Search

धोखा देने की खौफनाक सजा, पत्नी को चल गया पति की प्रेमलीला का पता, उसके बाद पति के बांधे हाथ पैर और फ

  • alpayuexpress
  • Nov 28, 2020
  • 1 min read

नवम्बर शनिवार 28-11-2020


किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार -अल्पायु एक्सप्रेस



पति-पत्नी के रिश्ते में विश्वास काफी अहमियत रखता है, ऐसे में अगर ये विश्वास थोड़ा सा भी डगमगाता है तो फिर इसे बर्दास्त करना बेहद मुश्किल हो जाता है। चीन में एक महिला को पता लगा कि पति उसे धोखा दे रहा है, तो उसने पति को सबक सिखाने का डरावना रास्ता खोजा। चीन की एक महिला ने अपने पति के हाथ बांधे और उसे नदी में फेंक दिया। पता है उसने ऐसा क्यों किया? क्योंकि उसे पता चल गया था कि उसका पति उसके साथ चीटिंग कर रहा है।


टाइम्स नाओ के मुताबिक, घटना Maoming सिटी की है। शुक्रवार की बात है। यहां तक कि जब इस शख्स की पत्नी को उसके अफेयर के बारे में पता चला तो पहले तो उसने अपने पति को पिंजरे में कैद किया। ऐसा बताया जा रहा है कि चीन के सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, इस वीडियो में एक शख्स आधा निर्वस्त्र दिख रहा है। पत्नी ने अपने पति को किसी दूसरी महिला के साथ ही पकड़ लिया था। पत्नी के साथ कुछ और लोग भी थे। जिन्होंने उसके पति के हाथ बांधे और उसे पिंजरे में डाला। ये पिंजरा बांस का था।


इसके बाद वो शख्स को पिंजरे समेत नदी में फेंक आए। हालांकि शख्स को बाकी लोगों ने पिंजरे से बाहर निकाल दिया। फिलहाल उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। जांच जारी है।

 
 
 

Komentáře


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page