- alpayuexpress
जिला पंचायत सदस्य को मारी गोली, जख्मी……

अगस्त मंगलवार 25-8-2020
किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार -अल्पायु एक्सप्रेस
अयोध्या। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में जिला पंचायत सदस्य अवतन्श तिवारी उर्फ सिक्कू तिवारी पर रविवार देर रात जानलेवा हमला हुआ। अज्ञात बदमाश अवतन्श तिवारी पर गोली फायर कर फरार हो गए। गोली सीधे उनके हाथ में जाकर लगी। आननफानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।
घटना कोतवाली बीकापुर के कनक मलेथू रेलवे स्टेशन के पास की है। कनक मलेथू के रहने वाले हैं जिला पंचायत सदस्य अवतन्श तिवारी उर्फ सिक्कू तिवारी फैजाबाद शहर से घर लौट रहे थे। उसी दौरान अज्ञात हमलावरों ने उनपर गोली फायर कर दी। जिससे वह जख्मी होकर गिर पड़े। जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन में लगी है।