top of page
Search
  • alpayuexpress

कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हत्या हो जाने पर किया श्राद्ध कार्यक्रम




जुलाई शनिवार 25-7-2020


अभिनंदन वर्मा ब्यूरो चीफ, गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश -अल्पायु एक्सप्रेस


कांग्रेस पार्टी ने लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हत्या हो जाने पर किया श्राद्ध


गाजीपुर। शुक्रवार को जिला कांग्रेस कार्यालय पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की कानून व्यवस्था और लोकतंत्र की मृत्यु हो जाने पर योगी सरकार की पुतला बनाकर श्राद्ध किया वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में लोकतंत्र कानून व्यवस्था की मृत्यु हो गई है चारों तरफ हाहाकार मचा हुआ है।लोग जब अपने घरों से निकलते हैं तो उनके परिजनों को चिंता होती है शाम तक पता नहीं क्या होगा सुरक्षित घर वापस पहुंच पाएंगे कि नहीं प्रदेश में जंगलराज कायम हो गया है।उत्तर प्रदेश में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है।अपराधी सुरक्षित है बाकी पत्रकार सुरक्षित नहीं है पुलिस सुरक्षित नहीं है आम आदमी सुरक्षित नहीं है गरीब सुरक्षित नहीं कब किसकी हत्या हो जाए किस व्यापारी को लूट लिया जाए किस बहन के साथ दुराचार की घटना सामने आ जाए या इस प्रदेश की पहचान बन गया है,जंगलराज है।दमन के नाम पर विपक्ष के पार्टी के लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखने में और अपराधियों को यह सरकार संरक्षण दे रही है।योगी आदित्यनाथ की सरकार ने लोकतंत्र और कानून व्यवस्था की हत्या कर दी है।उक्त कार्यक्रम में कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सुनील राम ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकर्ता इस बात के लिए संकल्पित है,कि प्रदेश को अपराध मुक्त बनाया जाए।लोग यहां चैन की नींद सो सके इसके लिए चाहे जो कुछ हो जाए कांग्रेस के कार्यकर्ता लड़ाई लड़ेंगे।उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनक कुशवाहा ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मुंडन योगी सरकार के बिरोध में मुंडन कराकर पिंडदान किया।उक्त कार्यक्रम में राजीव कुमार सिंह,लाल साहब यादव,संन्टु जैदी,रामनगीना पांडेय,अजय कुमार श्रीवास्तव,राहुल सिंह,देवेंद्र सिंह,गुलबास यादव,दुल्लीभाई ,जेपी चौरसिया,झब्बू एवं टीपू भाई भी उपस्थित थे।

0 views0 comments
bottom of page