top of page
Search
  • alpayuexpress

बिना काम के सड़कों पर घूम रहे 92 दोपहिया सवारों का हुआ चालान




जुलाई बुधवार 29-7-2020


अभिनंदन वर्मा ब्यूरो चीफ, गाज़ीपुर उत्तर प्रदेश -अल्पायु एक्सप्रेस

जमानियां। कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की शाम बिना काम के सड़क पर फर्राटा भर रहे दो पहिये वाहनों का चालान किया। इस दौरान पुलिस ने करीब 92 दो पहिया वाहनों का चालान किया। कोतवाल राजीव कुमार सिंह सहित कोतवाली के विभिन्न उपनिरीक्षको ने क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। जिसमे करीब 92 वाहनों का चालान किया। पाण्डेय मोड़, ब्लाक तिराहा, बड़ेसर नगर पुलिया सहित अन्य चौराहों तिराहों पर पुलिस ने सख्ती की और वाहनों को रोका और बाहर निकलने का कारण पूछा। संतोष जनक जवाब और जरूरी सेवाओं से संबंधित लोगों को छोड़कर बाकियों को हिदायत देकर छोड़ा गया। तो वहीं तफरीह करने वालों का चालान भी किया गया। पुलिस की सख्ती का नतीजा ये रहा कि सड़क पर कम वाहन दिखाई दिये। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस वाहन सहित लोगों को बेवजह घर से न निकलने का गुजारिश कर रही है। जो लोग बिना वजह निकल रहे है उनका चालान किया जा रहा है। बताया कि यह क्षेत्र चंदौली जनपद और बिहार से सटा है जिस कारण से जनपद में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच के बाद ही लोगों को जाने दिया जा रहा है। सिर्फ जरुरी सेवाओं से जुड़े लोगों को ही आने-जाने की इजाजत दी जा रही है।

1 view0 comments
bottom of page