top of page
Search

60 किलो गो मांस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार!...आला कत्ल व अन्य सम्बन्धित सामान जब्त

  • alpayuexpress
  • Feb 21, 2024
  • 1 min read

60 किलो गो मांस के साथ दो अभियुक्त गिरफ्तार!...आला कत्ल व अन्य सम्बन्धित सामान जब्त


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर गहमर थाना पुलिस ने 60 किलोग्राम गो मांस के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने उनके कब्जे से आला कत्ल, ठीहा, कुल्हाड़ी, चाकू, नुकीली राड, बटखरा, रस्सी आदि भी बरामद कर लिया। मंगलवार की रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस टीम ने ग्राम बारा के मैनुद्दीन के बगीचा के पास खेत के पास से दो अभियुक्तों को गिररफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से साठ किलो गो मांस, आला कत्ल व अन्य सम्बन्धित सामानों को जब्त कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में आफताब कुरैशी पुत्र स्व० हफीजुल्ला कुरैशी व आजाद कुरैशी उर्फ भोलु पुत्र आफताब कुरैशी निवासी ग्राम बारा थाना गहमर जनपद गाजीपुर रहे। बरामदगी के आधार पर गोवध निवारण अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही करते हुए उन्हें न्यायालय के सुपुर्द किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विकास सिंह, मुख्य आरक्षी विनोद कुमार चौकी बारा, आरक्षी सुधांशु यादव, अभिषेक शुक्ला, बालेन्द्र यादव, प्रमोद कुमार व सुशील गौड़ चौकी बारा थाना गहमर गाजीपुर शामिल रहे।

 
 
 

コメント


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page