top of page
Search
  • alpayuexpress

471 पुलिसकर्मियों का विभागीय तबादला

नवी मुंबई/महाराष्ट्र


471 पुलिसकर्मियों का विभागीय तबादला


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


नवी मुंबई : एक ही स्थान पर 5 साल से काम कर रहे 471 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का विभागीय तबादले की सूची पर पुलिस कमिश्नर ने हस्ताक्षर किया है। जिससे इन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के विभागीय तबादले पर मुहर लग गई है। तबादले की सूची में 16 पुलिस उपनिरीक्षक, 15 सहायक पुलिस उप निरीक्षक, 144 पुलिस हवलदार, 94 पुलिस नायक, 197 पुलिस सिपाही और 5 अन्य कर्मचारी शामिल हैं।

गौरतलब है कि राज्य सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, जिन पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक ही स्थान पर 5 साल का कार्यकाल पूरा कर लिया है, उनका विभागीय तबादला करना अनिवार्य है। जिस पर अमल करते हुए पुलिस कमिश्नर विपिन कुमार सिंह द्वारा उक्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का विभागीय तबादला किया गया है। तबादले में पुलिस स्टेशन, कंट्रोल रूम, पुलिस मुख्यालय, ट्रैफिक विभाग, क्राइम ब्रांच, आरबीआई, अतिक्रमण और स्पेशल ब्रांच में कार्यरत पुलिस अधिकारी और कर्मचारी शामिल हैं।

रायगढ़ जिले के पुलिस अधीक्षक बने घार्गे

वहीं, दूसरी ओर सोमनाथ घार्गे की रायगढ़ जिला पुलिस अधीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति का आदेश गृह विभाग की ओर से शुक्रवार रात जारी किया गया था। गौरतलब है कि अशोक दुधे पिछले 2 साल से रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे। जिनके स्थान पर अब घार्गे की नियुक्ति की गई है।

1 view0 comments
bottom of page