top of page
Search

34 वाहिनीं पीएसी में श्रद्धापूर्वक गांधी जी एवं शास्त्री जी को पुष्पांजलि की गयी समर्पित

  • alpayuexpress
  • Oct 2, 2023
  • 1 min read

34 वाहिनीं पीएसी में श्रद्धापूर्वक गांधी जी एवं शास्त्री जी को पुष्पांजलि की गयी समर्पित


ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


वाराणसी:-34वीं वाहिनी पीएसी, वाराणसी के 'क्वार्टर गार्द' पर राष्ट्र के महानायक रहे राष्ट्र पिता महात्मा गांधी एवं भारत के दूसरे प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयन्ती के शुभ अवसर पर सेनानायक डॉ राजीव नारायण मिश्र आई.पी.एस. द्वारा पुष्प एवं माल्यार्पण करते हुये उन्हें सलामी दी गई। आयोजित समारोह में डॉ. मिश्र ने, उपस्थित सभी जवानों को शान्ति एवं अहिंसा की शपथ दिलाई एवं देश के प्रति दोनों महानायकों के योगदान के बारे में व्याख्यान देते हुये बताया गया कि उक्त महानायकों का हमारे राष्ट्र के प्रति अप्रतिम योगदान रहा है, ये हमारे राष्ट्र के गौरव के प्रतीक हैं, साथ ही इस अवसर को आजादी के अमृत महोत्सव के समापन वर्ष के रूप में मनाए जाने एवं 'स्वच्छता ही सेवा' की भावना से अपने आसपास एवं सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना, स्वच्छांजलि ही बापूजी को सच्ची श्रद्धांजलि है, पर प्रकाश डालते हुए सभी को स्वच्छता हेतु जागरूक किया गया।

ree

कार्यक्रम के अंत में सेनानायक डॉ राजीव नारायण मिश्र, आईपीएस द्वारा सभी उपस्थित पीएसी कर्मियों को गांधी जयन्ती एवं शास्त्री जी की जयन्ती की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर शिविरपाल श्री अजय प्रताप सिंह, सहायक शिविरपाल श्री विन्ध्यवासिनी पाण्डेय, सूबेदार मेजर श्री गोपाल जी दुबे व वाहिनी के अन्य समस्त अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page