top of page
Search
  • alpayuexpress

27 लाख की लागत से बने 4 सड़को का लोकार्पण जिला प्रभारी अशोक मिश्रा।

गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


27 लाख की लागत से बने 4 सड़को का लोकार्पण जिला प्रभारी अशोक मिश्रा।


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। नगर पालिका लगातार विकास कार्यों का लोकार्पण का कर रही है। इसी क्रम में रायगंज वार्ड में 27 लाख की लागत से बने 4 सड़को का लोकार्पण जिला प्रभारी अशोक मिश्रा, गाजीपुर लोकसभा के संयोजक कृष्ण बिहारी राय एवं नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष सरिता अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए अशोक मिश्रा ने नगर पालिका के कार्यों की प्रशंसा की। कहा कि आज मुझे लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल होने का सौभाग्य मिला। यहाँ की सड़को व गलियो का जो निर्माण कार्य हुआ है वह अत्यन्त सुन्दर, बेहतरीन व प्रशंसनीय है। उन्होंने न0पा0 अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के गृहणी होने के बावजूद भी जिस तन्मयता से नगर का विकास, अच्छी सफाई, शुद्ध पेयजल, प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ किया है वह सराहनीय है। उन्होंने पूर्व मंत्री मनोज सिन्हा के विकास कार्यों का पर्याय बनी भाजपा की सरिता अग्रवाल के विकास कार्यों की सराहना किया। कृष्ण बिहारी राय ने अपने उद्बोधन में कहा कि कोई भी राजनैतिक दल जनता का विश्वास प्राप्त करने के लिए अपने कार्यों से कोशिश करता है और वह कोशिश जनता की अपेक्षा पर वास्तव में खरा उतरती है तो पार्टी के नेताओं को निश्चित रूप से खुशी होनी चाहिए और मैं जब पार्टी का नेता हूँ तो वास्तव में मुझे इतनी खुशी हो रही है कि मैं कह नहीं सकता।

1 view0 comments
bottom of page