2024 लोकसभा चुनाव फतह करने के मंत्र साथ!...पूर्व राज्य मंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर किया नुक्
- alpayuexpress
- Dec 1, 2023
- 1 min read
2024 लोकसभा चुनाव फतह करने के मंत्र साथ!...पूर्व राज्य मंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर किया नुक्कड़ सभा

आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर
गाजीपुर। क्षेत्र के छपरी गांव निवासी सुभासपा के अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रितेश राम के आवास पर आज सुबह 11:30 बजे पूर्व राज्य मंत्री व सुभासपा के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर का काफिला पहुंचते ही कार्यकर्ताओं ने फूल माला गुलदस्ते देकर स्वागत किया ।आवास पर ही भोजन करने के बाद मौजूद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 2024 में कमल खिलाना है ।सुभासपा का भाजपा के गठबंधन में फिर भाजपा की सरकार बनेगी सुभासपा के बैनर तले माननीय नरेंद्र मोदी जी प्रधानमंत्री बनेंगे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए कहा कि आप लोग तन मन से लग जाए सरकार की विकास की मुख्य धारा से देश प्रदेश जगमगा रहा है। वंचित लोगो को जोड़े ताकि दल और मजबूत बने।इस मौके पर जिला अध्यक्ष लल्लन राजभर ,पूर्व ब्लॉक प्रमुख सादात धर्मदेव यादव, रियाजुद्दीन अहमद जिला उपाध्यक्ष, मनभाऊ राजभर सहित अन्य लोग उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सुभासपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रितेश राम ने की।
Kommentare