top of page
Search

⭕20 हजार महिलाओं में उम्मीद की नई किरण!..1352 पद, 20 हजार दावेदार,वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू

  • alpayuexpress
  • May 3
  • 2 min read

‼️गाजीपुर में 1352 आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती‼️

⭕20 हजार महिलाओं में उम्मीद की नई किरण!..1352 पद, 20 हजार दावेदार,वेरिफिकेशन प्रक्रिया शुरू

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


मई रविवार 3-5-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर उत्तर प्रदेश सरकार आधी आबादी को अब आम आदमी के मुकाबले मजबूत करने के इरादे से लगातार कार्य कर रही है और इसी कड़ी में गाजीपुर जनपद में 1352 आंगनबाड़ी सहायिका की भर्ती जो सिर्फ आधी आबादी के लिए है किया जा रहा है जिसको लेकर काफी दिनों से की जा रही थी और इसी प्रक्रिया के तहत इस पद के लिए गाजीपुर जनपद में करीब 20000 महिलाओं ने आवेदन किया हुआ है जिसको लेकर अब मेरिट के आधार पर उन सभी महिलाओं के डॉक्यूमेंट का वेरिफिकेशन का कार्य शुरू किया गया है जो आगामी 9 मई तक चलने की बात कही जा रही है ऐसे में आज इस पद पर अपने डॉक्यूमेंट के वेरिफिकेशन के लिए महिलाओं की काफी भीड़ देखने को मिली और महिलाएं काफी खुश भी दिखाई कि अब उन्हें भी समाज और लोगों के लिए कार्य करने का मौका मिलेगा।

प्रभारी जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि 1352 आंगनवाड़ी सहायिका के पद के सापेक्ष बहुत सारी महिलाओं ने आवेदन किया हुआ था जिसका त्रिस्तरी कमेटी के माध्यम से जांच करने के उपरांत आज उनके डॉक्यूमेंट के वेरिफिकेशन का कार्य कराया जा रहा है और यह वेरिफिकेशन 9 मई तक चलना है लेकिन कोशिश है कि इस 6 मई तक कंप्लीट कर लिया जाए और पात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दिया जाए उन्होंने बताया कि 20252 अभ्यर्थियों ने इस पद के लिए आवेदन किया हुआ है जिसमें से करीब 2900 अभ्यर्थियों को शॉर्ट लिस्ट कर उनका वेरिफिकेशन करने का कार्य किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पहले की अपेक्षा आज की महिलाएं काफी पढ़ी-लिखी और टेक्निकल रूप से दक्ष रह रही है ऐसे में जब हमारी यह 1352 आंगनबाड़ी सहायिकाएं मिल जाएंगे तो हमारे जो भी कार्य पोर्टल और मोबाइल के माध्यम से होने वाले हैं उसे कार्य में काफी तेजी आएगी।

आज अपना डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन करने आई महिलाओं से जब बात की गई तो वह उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए निकल गए इस रोजगार को लेकर काफी खुश नजर आई और उन्होंने बताया कि अब हम महिलाएं अपने घरों से बाहर आकर काम करेंगे और समाज के बारे में जानेंगे और इसके लिए हम योगी सरकार को काफी धन्यवाद देते हैं।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page