top of page
Search

‼️‘12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में विकास की गूंज!..राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार सिंह ने प्रदर्शनी का किया उद्घाटन‼️

  • alpayuexpress
  • Jun 18
  • 2 min read

‼️‘12 साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में विकास की गूंज!..राष्ट्रीय महामंत्री अरुण कुमार सिंह ने प्रदर्शनी का किया उद्घाटन‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून गुरुवार 18-6-2026

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर मोदी सरकार के 12 साल पूरा होने पर इन दिनों पूरे देश में जश्न का माहौल बना हुआ है और हर तरफ 12 साल पूरा होने के उपलक्ष में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है और इसी कड़ी में गाजीपुर में भी एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री और अरुण कुमार सिंह ने फीता काटकर किया और इस दौरान उन्होंने लगाए गए स्टाइ का निरीक्षण भी किया और सभी स्टालों पर उन्होंने लोगों से उसके बारे में जानकारियां भी लिए इसके अलावा उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के द्वारा लगाए गए स्टाइ पर भी पहुंचे और उन्होंने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उनके कार्यों के बारे में जाना और उन्हें प्रमाण पत्र भी सौपे और उनके कार्यों की सराहना भी किया। हम कह सकते हैं कि आज उत्तर प्रदेश में योजनाओं के माध्यम से हर कोई को लाभान्वित करने का काम सरकार कर रही है इसलिए एक बार फिर 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनने जा रही है ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देखरेख में 12 साल से जो सरकार चल रही है जो ऐतिहासिक उपलब्धियां से भरी है कि देश का नेतृत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में है।


मीडिया से बातचीत करते उन्होंने कहा कि सरकार की उपलब्धियां को लेकर जन-जन चल रहा है और महिलाओं को योजनाओं के माध्यम से स्वावलंबन की तरफ ले जाया जा रहा है और उन्हें आर्थिक रूप से विभिन्न योजनाओं के माध्यम से मदद कर उन्हें स्वावलंबी बनाने का कार्य भी सरकार ने किया है सरकार के इन योजनाओं से अब तक लाखों लोग लाभान्वित हो चुके हैं और ऐसी कल्पना साल 2017 के पहले हम सोच भी नहीं सकते थे उन्होंने बताया कि यहां पर अलग-अलग प्रकार के सरकारी प्रदर्शनी भी लगाए गए हैं और प्रदर्शनियों में कर्मचारी और वालंटियर योजनाओं के बारे में लोगों को बता रहे हैं उन्होंने बताया कि इसके अलावा गोद भराई का भी कार्य किया गया है।


इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि क्या मोदी जी के कार्यों से विपक्ष के सारे सांसद उनके साथ आ रहे हैं तब उन्होंने कहा कि हम पहली बार हरियाणा और असम त्रिपुरा अरुणाचल सहित कई राज्यों में सरकार हमारी बनी अब विपक्ष भी चाहती है कि हम मोदी जी का समर्थन करें।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page