top of page
Search

हो गई निर्मम हत्या!...पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव!...मृतका की पत्नी ने जताई हत्या की आशंका

  • alpayuexpress
  • May 20, 2024
  • 2 min read

हो गई निर्मम हत्या!...पेड़ से लटकता मिला अधेड़ का शव!...मृतका की पत्नी ने जताई हत्या की आशंका


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर थाना शादियाबाद क्षेत्र के गांव निवासी शंभू सिंह (60 )वर्ष का शव सोमवार सुबह रायपुर नीम के पेड़ पर लटकता हुआ विकट परिस्थिति में दिखाई दिया। ग्रामीणों ने हत्या कर लटकाने की आशंका जताई है। शौच करने गए ग्रामीणों ने शव देखा और गांव में जानकारी दी, जिसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव पोस्टामार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। फोरेंसिक टीम के द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया गया। मृतका की पत्नी रीता सिंह ने यह आरोप लगाया है, कि उसके पति की हत्या कर शव वहां लाकर लटका दिया गया है। मृतक की पत्नी के द्वारा चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी गई है।

थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार बरवार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है ।मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक शंभूनाथ सिंह अपने खेत में सैय्यद बाबा की मजार पर रहकर पूजा - पाठ किया करते थे। जहां मजार पर एक नीम का पेड़ है ।इस पर शंभू नाथ सिंह का लटकता हुआ शव पाया गया।

मृतक के बड़े पुत्र अमित सिंह पर लड़की भगाने का लगा है आरोप

स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक बहुत सज्जन स्वभाव के थे ।लेकिन उनका बड़ा लड़का अमित सिंह 23 अप्रैल को गांव के पास के ही एक गांव की लड़की को लेकर फरार हो गया था। जिससे लड़की के परिवार के लोगों ने शादियाबाद थाने पर लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उसके एक दिन बाद नंदगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक और लड़की फरार हो गई थी जिसमें भी उसके परिवार वालों ने लड़की भगाने का आरोप मृतक के पुत्र अमित पर लगाया था।

लड़की के परिवार वाले आए दिन जान से मारने की देते थे धमकी 

मृतक की पत्नी ने बताया कि लड़की के परिवार के लोग आए दिन जान से मारने की धमकी देते थे ,कि लड़के और लड़की को बुलाओ नहीं तो सबको जान से मार देंगे। इसी बात के डर से अपने छोटे पुत्र अंकित को घर से दूर हटा दिया था।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page