top of page
Search

होली और आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत!..सादात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

  • alpayuexpress
  • Mar 24, 2024
  • 1 min read

होली और आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत!..सादात पुलिस ने चलाया सघन चेकिंग अभियान


अंकित दुबे पत्रकार


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर होली पर्व को देखते हुए सादात पुलिस ने मजूई चौराहा,सादात पर चलाया सघन चेकिंग अभियान जब से लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी हुई है। पुलिस चेकिंग अभियान में जुट गई है। ताकि किसी भी तरीके की अवैध सामग्री जो की आने वाले चुनाव को प्रभावित न कर पाए। साथ ही साथ आने वाली 25 मार्च को होली का त्यौहार होने की वजह से पुलिस की तत्परता और भी बढ़ चुकी है। पुलिस विभाग यह सुनिश्चित करना चाहता है कि आगामी त्यौहार होली शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके। जिसकी वजह से हर चौक चौराहे पर चेकिग अभियान चलाया जा रहा है।ताकि उपद्रवियों पर नकेल कसी जा सके। चेकिंग के दौरान उप निरीक्षक राजबली यादव ने बताया कि (10) दो पहिया वाहनों का चालान किया गया। और प्रत्येक गुजरने वाले चार पहिया वाहनो को मुस्तैदी के साथ चेक किया गया। जिसमे उप निरीक्षक राजबली यादव, कांस्टेबल रवि शंकर, कांस्टेबल कृष्णा कनौजिया, अरुण कुमार कांस्टेबल अखिलेश यादव मौजूद रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page