top of page
Search

हृदय गति रुकने से सेना के जवान की मौत!.. परिजनों को सूचना मिलते ही निकली चीख पुकार

  • alpayuexpress
  • Apr 12, 2024
  • 2 min read

हृदय गति रुकने से सेना के जवान की मौत!.. परिजनों को सूचना मिलते ही निकली चीख पुकार


ree

आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर आसाम के डिब्रूगढ़ शिला पथार मे बीआरो ग्रीफ में ड्राईवर के पद पर तैनात सेना के जवान की हृदय गति रुकने के कारण मौत हो गई। बटालियन द्वारा फोन पर मौत की सूचना पाते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे परिजनों की चीख पुकार सुनकर आस पास के लोग मृतक जवान के घर पहुंचने लगे। बटालियन द्वारा जवान का शव शुक्रवार की देर रात तक उसके घर आने की सूचना है वही दाह संस्कार का कार्य शनिवार के दिन किया जाएगा। जंगीपुर नगर के वार्ड नंबर 7 गोविन्द नगर निवासी राम प्रताप सिंह (40) कुशवाहा पुत्र मनीष सिंह कुशवाहा 2009 में सेना के बीआरो ग्रीफ में अरुणाचल प्रदेश से ड्राईवर के पद पर भर्ती हुआ था। वर्तमान समय में मनीष आसाम के डिब्रूगढ़ के पथार में पोस्टिंग थी। गुरुवार की देर शाम में मनीष ने परिजनों को फोन करके बताया था कि उसकी तबीयत ठीक नहीं लग रहीं है और वो आर्मी के मेडिकल हॉस्पिटल में अपने को दिखाने जा रहा है हालत गम्भीर होने पर डाक्टरों ने मनीष को भर्ती कर दिया लेकिन हृदय गति रुकने के कारण मनीष की मौत हो गई।बटालियन द्वारा परिजनों को बताया है कि विभागीय प्रक्रिया करने के बाद जवान का शव शुक्रवार की देर उसके पैतृक आवास पर पहुँचेगा। कस्बा निवासी राम प्रताप सिंह कुशवाहा के दो बेटों मे मनीष बड़ा था वही छोटा भाई अनीश प्रयागराज से सिविल की तैयारी कर रहा है! मनीष काफी मिलनसार व्यक्ति था और जब भी छुट्टी से घर आता था तो काफी समय दोस्तों सहित पड़ोसियों के ही साथ बिताता था! लोगों के सुखों दुखों मे शामिल होता था उसकी मौत की सूचना पड़ोसियों को मिली उनकी भी आंखे ग़मगीन हो गई। मनीष की शादी 2007 मे दिलदारनगर थाना क्षेत्र के बख्शी गाँव में अर्चना से हुआ था। मनीष की दो बेटियाँ दिव्या और सूर्यानशी वही एक बेटा सूर्या है। पति के मौत की सूचना पाकर पत्नी अर्चना दहाड़े मारकर रोने लगी वही बच्चों का भी रो रोकर बुरा हाल है।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page