top of page
Search

हंसराजपुर व्यापार मंडल के!...प्रतिक्षालय,सीवर,रोड और स्ट्रीट लाइट के मांगपत्र पर जखनियां विधायक की सौगात

  • alpayuexpress
  • Jun 25
  • 2 min read

हंसराजपुर व्यापार मंडल के!...प्रतिक्षालय,सीवर,रोड और स्ट्रीट लाइट के मांगपत्र पर जखनियां विधायक की सौगात

ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


जून बुधवार 25-6-2025

गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर जिले से है जहां पर हंसराजपुर बाजारवासियों को वर्षों से जिस बुनियादी सुविधा का इंतज़ार था, वह अब पूरा होने जा रहा है। क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा से उपजी निराशा अब उम्मीदों में बदल गई है,जब जखनियां के लोकप्रिय विधायक मा. बेदी राम ने व्यापारियों और नागरिकों की मांगों को गंभीरता से लेते हुए एक के बाद एक विकास परियोजनाओं की सौगात दी।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल, हंसराजपुर के अध्यक्ष राजेश जायसवाल ‘प्रो•’ (विशाखा फैशन मार्ट) के नेतृत्व में व्यापारियों ने एक मांगपत्र विधायक को सौंपा था। इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए विधायक ने हंसराजपुर त्रिमुहानी पर यात्री प्रतिक्षालय, न्यू सुपर मार्केट में अंडरग्राउंड सीवर (जल निकासी) और सीसी रोड, साथ ही हंसराजपुर-बहरियाबाद मुख्य मार्ग से बभनौली-नसीरपुर नहर तक एक किलोमीटर पीच रोड निर्माण व हाईमास्ट स्ट्रीट लाइट की स्वीकृति दी।    हंसराजपुर बाजार,जो कि मनिहारी ब्लॉक का एक प्रमुख वाणिज्यिक केंद्र है, लंबे समय से जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा का शिकार रहा है। यात्रियों, छात्रों और व्यापारियों को यहां मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझना पड़ता था, विशेषकर बारिश के मौसम में जलजमाव और अंधेरे की समस्याएं आम थीं। लेकिन अब जब सीवर लाइन, सीसी रोड और हाईमास्ट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं, तो बाजारवासियों में हर्ष की लहर है।

विधायक की सक्रियता से लौटी उम्मीद:- विधायक बेदी राम की सक्रियता और व्यापारियों की मांग पर सकारात्मक रुख ने क्षेत्र में नई उम्मीदें जगाई हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि "हंसराजपुर सिर्फ एक बाजार नहीं, बल्कि इस पूरे क्षेत्र का आर्थिक मेरुदंड है। इसकी अनदेखी अब और नहीं होगी। मैं हर संभव प्रयास करूंगा कि यहां व्यापारियों, छात्रों और नागरिकों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलें।"

व्यापारियों ने जताया आभार:- इस ऐतिहासिक फैसले पर बाजार के तमाम व्यापारियों और स्थानीय संगठनों ने विधायक का आभार प्रकट किया। मांगपत्र सौंपने वालों में प्रमुख रूप से शामिल थे:-राजेश जायसवाल अध्यक्ष उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल हंसराजपुर,शेषावतार सिंह-रॉयल क्लब जिम,अनिल राय-भारत इलेक्ट्रॉनिक,मनोज पटवा-पटवा चूड़ी घर,सर्वेश यादव-पीएन प्रेस,रामरतन सिंह-ROFPCL,बिनोद राम-आर्यन टेंट सभी ने विधायक की त्वरित कार्रवाई और संजीदगी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।हंसराजपुर बाजार में इन विकास कार्यों के पूरे होने के बाद न केवल व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आमजन की सुविधा भी बढ़ेगी। छात्र-छात्राओं को सुरक्षित यात्री प्रतिक्षालय मिलेगा, व्यापारी जलजमाव और अंधेरे की समस्या से निजात पाएंगे और पूरा बाजार क्षेत्र विकास की नई राह पर अग्रसर होगा। यह पहल न केवल एक मांग को पूरा करने की दृष्टि से अहम है, बल्कि यह जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों के बीच समन्वय का उत्कृष्ट उदाहरण भी है। हंसराजपुर का यह परिवर्तन आने वाले समय में गाजीपुर जिले के अन्य बाजारों के लिए भी प्रेरणा बनेगा।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page