हंसराजपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी!...विनोद कुमार गुप्ता के जन्मदिन पर व्यापारियों,और पत्रकारों ने दी शुभकामनाए
- alpayuexpress
- Jun 5
- 2 min read
हंसराजपुर के प्रतिष्ठित व्यापारी!...विनोद कुमार गुप्ता के जन्मदिन पर व्यापारियों,और पत्रकारों ने दी शुभकामनाए

किरण नाई ,वरिष्ठ पत्रकार
दो पुत्र सोनू मधेशिया एवं श्री राजीव मधेशिया ने पिता के योगदान को बताया प्रेरणास्रोत
जून गुरुवार 5-6-2025
गाज़ीपुर:-खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर शादियाबाद के मनिहारी ब्लॉक अंतर्गत हंसराजपुर बाजार स्थित प्रतिष्ठित व्यापारी व समाजसेवी श्री विनोद कुमार गुप्ता का आज जन्मदिन है। श्री गुप्ता सरस्वती स्टील मार्ट व सरस्वती मेडिकल एजेंसी के मालिक हैं और वर्षों से अपने व्यवसाय के साथ-साथ सामाजिक योगदान के लिए भी जाने जाते हैं। उनके जन्मदिन के अवसर पर न केवल उनके परिवार के सदस्यों ने बल्कि हंसराजपुर बाजार के समस्त व्यापारियों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें दिल से शुभकामनाएं दीं।इस विशेष दिन पर उनके दोनों पुत्र,श्री सोनू मधेशिया एवं श्री राजीव मधेशिया,ने भावुक होकर अपने पिता को एक "शक्तिशाली, मेहनती और परिवार के प्रति समर्पित पिता" बताया। उन्होंने कहा कि हमारे पिताजी ने कभी भी हमारी परवरिश में कोई कमी नहीं आने दी। उन्होंने हर छोटी-बड़ी जरूरत को समय से पहले पूरा किया और हमें इस योग्य बनाया कि आज हम जीवन में आत्मनिर्भर और सफल बन पाए हैं। पिता के मार्गदर्शन और संस्कारों ने हमारे जीवन को एक सही दिशा दी। परिवार के सदस्यों द्वारा घर पर पूजा-पाठ एवं सादगीपूर्ण समारोह का आयोजन किया गया है,जिसमें रिश्तेदारों और करीबी मित्र भाग लेगे। इस अवसर पर मिठाइयाँ बांट कर व केक काट कर विनोद गुप्ता जी बुज़ुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे।
पत्रकारों और मीडिया जगत से भी मिली शुभकामनाएं:-विनोद गुप्ता जी के जन्मदिन पर पत्रकारिता जगत से भी शुभकामनाएं दी गईं। अल्पायु एक्सप्रेस न्यूज़ के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री किरण नाई सहित पूरी मीडिया टीम ने श्री गुप्ता को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी और उनके स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। क़िरण नाई ने उन्हें न केवल एक सफल व्यापारी बल्कि एक सामाजिक सजग नागरिक बताया, जिन्होंने क्षेत्र में व्यापार के साथ-साथ मानवीय मूल्यों को भी जीवंत बनाए रखा।
व्यापारियों में दिखा उत्साह, समाजसेवा की सराहना
हंसराजपुर बाजार के व्यापारियों ने भी श्री गुप्ता को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे व्यापार जगत में एक प्रेरणास्रोत हैं। उनकी व्यापारिक ईमानदारी, मेहनत, और पारिवारिक मूल्यों को आज की पीढ़ी के लिए उदाहरण माना जाता है। श्री गुप्ता के जन्मदिवस का यह आयोजन केवल एक पारिवारिक अवसर नहीं रहा, बल्कि समाज में एक आदर्श पिता, ईमानदार व्यापारी और सजग नागरिक के रूप में उनके योगदान की सार्वजनिक सराहना का भी अवसर बना। अंत में, पूरा हंसराजपुर क्षेत्र श्री विनोद कुमार गुप्ता को उनके जन्मदिवस पर ढेर सारी शुभकामनाएं प्रेषित करता है और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता है।
Comentarios