स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर जान से खिलवाड़!..न्यू खुशी हॉस्पिटल की लापरवाही से प्रसूता की दर्दनाक मौत
- alpayuexpress
- Feb 17
- 2 min read
मौत का सौदागर बना!.."न्यू खुशी हॉस्पिटल"
स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर जान से खिलवाड़!..न्यू खुशी हॉस्पिटल की लापरवाही से प्रसूता की दर्दनाक मौत

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
फरवरी मंगलवार 17-2-2026
गाजीपुर:- खबर ग़ाज़ीपुर जिले से है जहां पर जनपद के कासिमाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पेट में बैंडेज छोड़ने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि दिलदारनगर क्षेत्र से एक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहाँ के 'न्यू खुशी हॉस्पिटल' में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने इलाज में भारी लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया।
दिलदारनगर थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी शत्रुघ्न राजभर ने अपनी गर्भवती पत्नी पूजा को प्रसव के लिए 15 फरवरी 2026 को 'न्यू खुशी हॉस्पिटल' में भर्ती कराया था। दोपहर करीब 3 बजे ऑपरेशन के जरिए पूजा ने एक बच्चे को जन्म दिया। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के कुछ देर बाद ही महिला की हालत बिगड़ने लगी।
मृतका के पति के अनुसार, जब महिला की स्थिति गंभीर हुई तो अस्पताल प्रबंधन और स्टाफ ने जिम्मेदारी लेने के बजाय उन्हें डराना शुरू कर दिया। परिजनों की इच्छा के विरुद्ध, अस्पताल संचालक द्वारा महिला को आनन-फानन में वाराणसी रेफर किया जाने लगा। आरोप है कि इसी आपाधापी और रेफर करने के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।
अस्पताल का काला इतिहास
न्यू खुशी हॉस्पिटल की साख पहले से ही विवादों में रही है। ग्रामीणों और परिजनों का दावा है कि पूर्व में भी इस अस्पताल में गंभीर लापरवाही के मामले सामने आ चुके हैं। कथित तौर पर, इससे पहले एक ऑपरेशन के दौरान बड़ी लापरवाही बरती गई थी।बार-बार ऐसी घटनाएं होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की चुप्पी पर अब सवाल उठ रहे हैं।
महिला की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में प्रदर्शन किया और संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
तहरीर:- पति शत्रुघ्न राजभर ने थाने में लिखित शिकायत (तहरीर) दी है।
पुलिस कार्रवाई: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्रशासनिक रुख:-क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग के प्रति गहरा असंतोष है, क्योंकि जिले में निजी अस्पतालों द्वारा मरीजों की जान के साथ खिलवाड़ के मामले लगातार बढ़ रहे हैं।





Comments