top of page
Search

स्वर्गीय संग्राम यादव को यादव महासभा ने दी श्रद्धांजलि,परिवार को दी गई 51 हजार की आर्थिक सहायता

  • alpayuexpress
  • Jun 10
  • 2 min read

स्वर्गीय संग्राम यादव को यादव महासभा ने दी श्रद्धांजलि,परिवार को दी गई 51 हजार की आर्थिक सहायता

अजय कुमार यादव


जून मंगलवार 10-6-2025

गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा आज जलसा गार्डेन, बबेड़ी में जिला प्रवक्ता स्वर्गीय संग्राम यादव की श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने की, जबकि मंच संचालन कार्यकारी जिलाध्यक्ष रामज्ञान यादव ने किया। कार्यक्रम के संयोजक सदर ब्लॉक अध्यक्ष संजय यादव रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत संग्राम यादव की प्रतिमा के समक्ष उनकी बड़ी बेटी पूजा यादव द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इस भावुक क्षण को और मार्मिक बना दिया गायक रजनीकांत यादव ने अपनी श्रद्धांजलि गीतों के माध्यम से।

इस मौके पर सदर विधायक जै किशन साहू ने कहा, “संग्राम यादव दोस्तों के लिए मिसाल थे। उन्होंने समाज और संगठन के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।”सदर ब्लॉक प्रमुख राजदेव यादव ने यादव महासभा की सहयोग की भावना की सराहना करते हुए कहा कि वह परिवार के साथ हर कदम पर खड़े रहेंगे।

सपा नेता मार्कण्डेय यादव ने कहा, “संगठन में जब संग्राम जैसे समर्पित लोग होते हैं, तभी वह संगठन समाज में लोकप्रियता की मिसाल बनता है। यादव महासभा इसका जीवंत उदाहरण है।”जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि महासभा ने संकल्प लिया है कि अपने पदाधिकारियों व सदस्यों की कठिन परिस्थितियों में आर्थिक सहयोग किया जाएगा।

श्रद्धांजलि सभा में यादव महासभा द्वारा स्वर्गीय संग्राम यादव के परिवार को ₹51,000 की सहायता राशि भी प्रदान की गई।

सभा में जिले और प्रदेश भर से जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, पंचायत प्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख उपस्थित जनों में जिला सरक्षक कमलेश यादव व कैलाश यादव, प्रदेश महामंत्री रामयश यादव, देवकली ब्लॉक अध्यक्ष रामअवध तुरना, सादात ब्लॉक अध्यक्ष लालता यादव, मनिहारी ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र यादव, जिला पंचायत सदस्य पांचू, विजय विक्रम यादव, मनोज यादव, यादव व रणजीत यादव, सुरेंद्र यादव सैनिक प्रकोष्ठ महामंत्री, प्रधान संजय यादव, धर्मेंद्र यादव, प्रबन्धक राममूरत यादव धर्मपरपुर पूर्व प्रधान भीम यादव, सन्तोष यादव, प्रधान खावपुर गुरु प्रताप यादव, महासचिव करण्डा धर्मबीर यादव, अध्यक्ष माध्यमिक शिक्षा संघठन शिव कुमार सिंह जलसा गार्डेन के प्रबंधक शैलेस यादव, कोटा ग्लोबल की प्रिंसिपल पूनीता सिंह, स्वर्गीय रामावतार की धर्मपत्नी अभिलाषा यादव, कवलधारी यादव, अभय नाथ यादव पूर्व सैनिक, कालिका यादव, रमाकांत यादव, पूर्व प्रधान दारा यादव, अंगद यादव पहलवान, वीरेंद्र यादव प्रधान, कमलाकांत यादव, ब्लॉक करण्डा अध्यक्ष मोती यादव, जितेंद्र यादव राजित यादव व सैकड़ों समाजसेवी व गणमान्य लोग सभा में संग्राम यादव को याद करते हुए सभी की आँखें नम थीं, लेकिन उनके विचार और समाज सेवा का संकल्प सभी के हृदय में जिंदा रहा।

 
 
 

תגובות


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page