top of page
Search

स्टेज पर चढ़ने को लेकर आपस में भिड़े घराती और बाराती!..कन्या पक्ष ने शादी से किया इंकार,वर पक्ष को बना लिया बंधक

  • alpayuexpress
  • Nov 25, 2024
  • 1 min read

स्टेज पर चढ़ने को लेकर आपस में भिड़े घराती और बाराती!..कन्या पक्ष ने शादी से किया इंकार,वर पक्ष को बना लिया बंधक


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


नवम्बर सोमवार 25-11-2024

गाज़ीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर शादियाबाद क्षेत्र के कस्बा कोईरी गांव में बीती रात आई बरात में जयमाल के समय स्टेज पर चढ़ने को लेकर घराती व बाराती आपस में भिड़ गए। जिसके बाद बवाल हो गया और कन्या पक्ष ने शादी से ही इंकार कर दिया और वर पक्ष को बंधक बना लिया। गांव निवासिनी लक्ष्मी कुमारी पुत्री बैजनाथ के घर पर बीती रात आजमगढ़ के जहानागंज से रितेश पुत्र स्व. राजेश बरात लेकर आया था। इस बीच वहां सारी रस्में होने के बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। उसी समय आशीर्वाद देने के लिए कन्या पक्ष से एक महिला स्टेज पर चढ़ गई। ये बात बरातियों को नागवार गुजरी और उन्होंने विरोध किया। जिसके बाद दुल्हन व दूल्हे पक्ष के बीच गाली गलौज के साथ ही विवाद हो गया और कहासुनी के बाद जमकर लाठी डंडे चले। ये देखकर दुल्हन ने शादी काट दी। शादी से मना करते ही वधू पक्ष के लोगों ने दूल्हे को बंधक बना लिया। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षो को लेकर थाने ले आई। इसके बाद बराती पक्ष के लोगों ने दुल्हन को समझाने का प्रयास किया लेकिन वो शादी के लिए तैयार नहीं हुई। जिसके बाद दोपहर तक पंचायत हुई और दुल्हन पक्ष द्वारा दिए गए नगदी व भोजन में खर्च रूपए को दूल्हे पक्ष द्वारा देने के शर्त पर सभी को जाने दिया गया।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page