top of page
Search

सैकड़ों एकड़ धान की खेती हुई प्रभावित!..नहर में पानी नही आने से किसानों की फसल हो रही है चौपट

  • alpayuexpress
  • Aug 1, 2023
  • 1 min read

सैकड़ों एकड़ धान की खेती हुई प्रभावित!..नहर में पानी नही आने से किसानों की फसल हो रही है चौपट


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


जखनियां। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर स्थानीय तहसील क्षेत्र के शारदा सहायक नहर खंड 23 ठेकमा रजवाहा से निकलकर आजमगढ़ जनपद की कंचनपुर बाजार होते हुए माखनपुर, सदरजहापुर, साहापुर, ऐमावंशी से होते हुए करीब 60 किमी की दूरी तय करते हुए भुड़कुड़ा जखनियां तक आती है। लेकिन वर्तमान में इसमें पानी नहीं आने से क्षेत्र की सैकड़ों एकड़ धान की खेती प्रभावित हो रही है। इस क्षेत्र के किसानों की खेती इसी नहर पर आधारित है। क्योंकि यहां के क्षेत्र में नहर के होने का हवाला देकर निजी पंम्पिग सेटों को तो उखाड़ दिया गया। लेकिन अब इस नहर की विडंबना ये है कि ठेकमा से नहर का पानी आजमगढ़ जनपद की सीमा कंचनपुर तक तो आता है लेकिन गाजीपुर जिले की सीमा में पानी प्रवेश नहीं करता है। जिसके चलते क्षेत्र के किसानों के लिए अब ये नहर अभिशाप साबित होती जा रही है। कुछ संपन्न किसान निजी नलकूप के सहारे खेती कर लेते हैं, परंतु छोटे किसान नहर के भरोसे ही हैं और अभाव में इनकी खेती नहीं हो पाती। विवश होकर ये गरीब किसान जीविका चलाने के लिए महानगरों में पलायन को मजबूर है। इनकी सुधि जनप्रतिनिधि भी नहीं लेते। यही हाल रबी के फसल की खेती के समय भी होता है। बता दें कि इस नहर से दर्जनों छोटी माइनरें भी निकली हैं। इसकी सफाई के नाम पर कागजों में लाखों रुपये का खर्च दिखाकर धरातल पर उसे जस का तस छोड़ दिया जाता है। जिसके चलते नहर में पानी नहीं पहुंच पाता।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page