top of page
Search

सेवा में भर्ती करवाने के नाम पर 7 लाख के "ठगी" का शिकार हुआ युवक!..जालसाज ने पैसा नहीं लौटाया तो उच्

alpayuexpress

सेवा में भर्ती करवाने के नाम पर 7 लाख के "ठगी" का शिकार हुआ युवक!..जालसाज ने पैसा नहीं लौटाया तो उच्च अधिकारियों से लगाई न्याय की गुहार


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर सेना में भर्ती के नाम पर एक जालसाज ठग ने ₹700000 की धन 10 माह पूर्व ले लिया और पैसा नहीं लौटाया तो उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई। इसमें दुल्लहपुर पुलिस ने 10 दिन पूर्व क्षेत्र के धनेशपुर गांव निवासी रमाटर राजभर के ऊपर 419, 420 का मुकदमा दर्ज किया।मालूम हो की हरसरपुर गांव निवासी शिवकुमार अपने बेटे को सेना में भर्ती होने के लिए एक व्यक्ति की झांसी में आ गया और उसकी 7 लाख रुपए सेना में भर्ती के नाम पर दे दिया। सबसे बड़ी बात रही की सेना भर्ती के लिए तमाम जागरूकता अभियान भी चलाई जाती है कि सेना भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी है और उसमें खुद युवा को शारीरिक सहित लिखित परीक्षा पास करने के बाद सी भर्ती किया जाता है। फिर भी जालसाज की झांसा में आकर शिवकुमार ने ₹700000 बड़ी रकम दे दिया। जब उनका बेटा भर्ती नहीं हुआ तो कई बार पैसे की मांग की लेकिन पैसा नहीं मिला अधिकारियों से गुहार लगाई ।पुलिस ने 10 दिन पूर्व मुकदमा दर्ज किया है।थानाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने बताया कि उच्च अधिकारियों के निर्देश पर 10 दिन पूर्व 419, 420 की केस दर्ज किया गया है और आगे कार्रवाई की जा रही है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page