top of page
Search

सेवानिवृत्त पूर्व डीएसपी वीरेन्द्र प्रताप सिंह का हुआ निधन!..राजनीतिक दलों ने निधन पर गहरा दुःख किया व्यक्त

  • alpayuexpress
  • Apr 28, 2024
  • 1 min read

सेवानिवृत्त पूर्व डीएसपी वीरेन्द्र प्रताप सिंह का हुआ निधन!..राजनीतिक दलों ने निधन पर गहरा दुःख किया व्यक्त


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर सादात नगर पंचायत के निवासी तथा वरिष्ठ भाजपा नेता शिवानन्द सिंह मुन्ना के चाचा सेवानिवृत्त डिप्टी एसपी वीरेन्द्र प्रताप सिंह का 90 वर्ष की अवस्था में शनिवार को निधन हो गया।

बापू महाविद्यालय सादात के कार्यकारिणी के आजीवन सदस्य रहे वीरेन्द्र प्रताप सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। वह अपने पीछे पुत्र कृष्ण प्रताप सिंह, अजय सिंह और विजय प्रताप सिंह (उपनिरीक्षक), पुत्री ममता सिंह सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं।‌ उनके निधन की खबर पाते ही उनके आवास पर शुभेच्छुओं, भाजपा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्रीय गणमान्य जनों की भीड़ लग गयी। लोगों ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए परमपिता परमात्मा से मृतात्मा की शान्ति की प्रार्थना की।उनका अंतिम संस्कार मणिकर्णिका घाट वाराणसी पर किया गया। मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र कृष्ण प्रताप सिंह ने दी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page