top of page
Search

सूची हुई जारी!...गाज़ीपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद अनारक्षित, जमानिया और मोहम्मदाबाद महिला सीट घोषित

  • alpayuexpress
  • Dec 6, 2022
  • 1 min read

गाज़ीपुर/उत्तर प्रदेश


सूची हुई जारी!...गाज़ीपुर नगरपालिका अध्यक्ष पद अनारक्षित, जमानिया और मोहम्मदाबाद महिला सीट घोषित


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। लंबे इंतजार के बाद नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर अध्यक्ष पदों के आरक्षण की सूची सोमवार की शाम जारी कर दी गई। मालूम हो कि कुछ दिन पूर्व ही नगर पंचायतों एवं नगर पालिकाओं के वार्डो की आरक्षण सूची जारी की गई थी। शासन द्वारा आज नगर पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष पद के आरक्षण की जो सूची जारी की गई है, उसके मुताबिक गाजीपुर नगर पालिका परिषद से अध्यक्ष पद अनारक्षित किया गया है, जबकि जनपद की अन्य दो नगर पालिकाओं जमानिया और मोहम्मदाबाद के अध्यक्ष पदों को महिला के लिए आरक्षित किया गया है। इसके साथ ही जनपद की पांच नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों का भी आरक्षण घोषित कर दिया गया है। जिसके अनुसार सैदपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया है जबकि सादात, बहादुरगंज, दिलदारनगर व जंगीपुर नगर पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित घोषित किया गया है। आरक्षण सूची जारी होते ही सियासी सरगर्मी बढ़ चुकी है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page