top of page
Search

सूखे की मार झेल रहे किसान!..गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे पर बसे किसानो पर बाढ का खतरा मंडराने

  • alpayuexpress
  • Aug 5, 2023
  • 1 min read

सूखे की मार झेल रहे किसान!..गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे पर बसे किसानो पर बाढ का खतरा मंडराने लगा


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार



गाज़ीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर सूखे की मार झेल रहे किसान एक तरफ जहां बरसात न होने के कारण चिंतित हैं और अपने धान की फसल की बुवाई भी ढंग से नहीं कर पा रहे हैं वहीं गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे बसे लोगों पर बाढ का खतरा मंडराने लगा है। हाल ही में गंगा का जल स्तर बढ़ाव पर रहा। वर्तमान में गंगा नदी खतरा बिंदु से नीचे बह रही हैं और जलस्तर 2 सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ता पाया गया। सुबह गंगा का जलस्तर 58.750 मीटर रिकॉर्ड किया गया।

बताते चलें कि सामान्य जलस्तर 59.906 मीटर होता है। चेतावनी बिंदु 61.550 मीटर, खतरा बिन्दु 63.105 मीटर तथा बाढ़ का उच्च स्तर 65.220 मीटर निर्धारित है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2019 में बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.530 मीटर, वर्ष 2021 बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.680 मीटर तथा वर्ष 2022 बाढ़ का उच्च जलस्तर 64.390 मीटर रहा है ।

 
 
 

Comments

Couldn’t Load Comments
It looks like there was a technical problem. Try reconnecting or refreshing the page.

Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page