top of page
Search

सुरक्षा व्यवस्था के लिए!..मंझनपुर कलां व हथियाराम में जल्द खुलेंगी पुलिस चौकियां

  • alpayuexpress
  • Apr 2, 2023
  • 1 min read

सुरक्षा व्यवस्था के लिए!..मंझनपुर कलां व हथियाराम में जल्द खुलेंगी पुलिस चौकियां


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


जखनियां। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर भुडकुडा कोतवाली क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था व अपराध पर नियंत्रण करने के लिए क्षेत्र के मंझनपुर कला व हथियाराम में पुलिस चौकी जल्द ही स्थापित करने के संबंध में कोतवाल तारावती ने बताया कि दोनों पुलिस चौकियों के लिए भवन बनाने का काम तेजी किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर मंझनपुर गांव स्थित पुलिस चौकी के लिए एक एसआई देवेश चंद्र त्रिपाठी व 5 कांस्टेबल कोतवाली में आ गए हैं। जिन्हें जल्द ही तैनात किया जाएगा। साथ ही हथियाराम पुलिस चौकी पर भी पुलिसकर्मी जल्द ही तैनात किए जाएंगे। बताया कि हथियाराम व घटारो गांव आजमगढ़ के तरवां थाने की सीमा से सटा क्षेत्र है। मंनझनपुर पुलिस चौकी दुल्लहपुर थाने से सटा क्षेत्र व जनपद मऊ की सीमा से नजदीक है। जहां अराजक तत्वों का जमावड़ा रहता है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page