सीओ सिटी गौरव कुमार व एसओ करंडा प्रशांत चौधरी के मार्गदर्शन में!...पास्को एक्ट का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

अमित उपाध्याय मंडल ब्यूरो चीफ
गाजीपुर। करंडा थाना पुलिस ने पास्को एक्ट के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत सीओ सिटी गौरव कुमार व एसओ करंडा प्रशांत चौधरी के मार्गदर्शन में चहारन चट्टी ईट भट्ठे के पास से पास्को एक्ट के आरोपी को करंडा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त शुभांकर यादव (26) पुत्र धनराज यादव निवासी न्यू एम०पी०बी० कालोनी चंदन गांव थाना कोतवाली जिला जिला छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश है।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम ने उप निरीक्षक सत्य प्रकाश सिंह व हेड कांस्टेबल कृष्णचंद चौरसिया शामिल थे।
Comments