top of page
Search

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले को लिया संज्ञान में!...VIP गेस्ट हाउस के पास सरकारी इमारत की छत गिर गई,

  • alpayuexpress
  • May 4, 2023
  • 1 min read

सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले को लिया संज्ञान में!...VIP गेस्ट हाउस के पास सरकारी इमारत की छत गिर गई,हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


लखनऊ:- लखनऊ से बड़ी खबर है यहां VIP गेस्ट हाउस के पास सरकारी इमारत की छत गिर गई। हादसे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना हजरतगंज के डालीबाग की है। ड्राइवर कालोनी में लगातार हो रही बारिश से इमारत की छत ढह गई। हादसे के बाद मौके पर प्रशासन और राहत बचाव की टीम पहुंची है। घटनास्थल पर बचाव का काम चल रहा है।

बिल्डिंग में फंसे अन्य लोगों को भी निकाला जा रहा है। टीम ने अब तक 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है। अभी कई लोग बिल्डिंग के अंदर फंसे हैं। हाइड्रोलिक क्रेन की मदद से इमारत में फंसे लोगों को निकाला जा रहा है।

हादसे की जानकारी पर डीएम सूर्य पाल गंगवार घटनास्थल पहुंचे हैं। वह हादसे की जानकारी ले रहे हैं। बताया जा रहा है कि जर्जर भवन से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। वहीं, यूपी डीजीपी राजकुमार विश्वकर्मा ने कहा, तिलक मार्ग के पीछे सरकार के पुराने आवास हैं। वहां पर छज्जा नीचे गिर गया और 4 लोगों को निकाल लिया गया। कोई भी मलबे के नीचे नहीं है।

उधर, सीएम योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया है। उन्होंने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश दिए हैं। घायलों का समुचित उपचार कराने को कहा है। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।

 
 
 

Comentarios


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page