top of page
Search

सिधौना से बिहारीगंज सड़क मार्ग की बदहाली पर!....जिम्मेदारों को जगाने के लिए रोड पर रामायण पढ़ा गया

  • alpayuexpress
  • Dec 14, 2022
  • 1 min read

सैदपुर/गाजीपुर/उत्तर प्रदेश


सिधौना से बिहारीगंज सड़क मार्ग की बदहाली पर!....जिम्मेदारों को जगाने के लिए रोड पर रामायण पढ़ा गया


ree

मोहम्मद इसरार पत्रकार (उपसंपादक)


गाजीपुर: सैदपुर ब्लाक के सिधौना से बिहारीगंज तक चार किमी सड़क मार्ग की बदहाली पर बुधवार को स्थानीय लोगों ने सिधौना बाजार में रोड पर रामायण पढ़ा। सिधौना बाजार में बीच सड़क टेंट लगाकर कीर्तन मंडली के साथ लोगों ने चार घंटे तक भजन कीर्तन और सुंदरकांड का पाठ किया। गोमती ब्रिज डायवर्जन सड़क वाराणसी गोरखपुर हाइवे से जिउली देवगांव हाइवे पर बिहारीगंज चौराहे पर मिलती है। आधे सड़क पर रामायण और आधे सड़क पर वाहनों व राहगीरों का आवागमन चलता रहा। जिपं सदस्य कमलेश यादव उर्फ राय साहब ने बताया कि पिछले छह सालों से यह सड़क किसी भी मौसम में चलने लायक नही है। सड़क पर बने बेसुमार गढ्ढ़े बरसात में पानी से और गर्मी में धूल से भर जाते है। इस सड़क पर प्रतिदिन हजारों स्कूली बच्चों सहित राहगीर आते जाते है। इस सड़क पर अब तक दर्जनों महिलाएं और बच्चे बाइक व साइकिल से गिरकर घायल हो चुके है। इस सड़क की दशा खराब होने से चालीस गांवों के लोग प्रभावित होते है। इस सड़क की मरम्मत के लिए जिलेके जिम्मेदार लोगों से लेकर प्रदेश सरकार तक मांग उठाई जा चुकी है। राजेन्द्र यादव, चंद्रपति यादव, देवव्रत चौबे, विन्देश्वरी सिंह, पवन यादव, अम्बिका पांडेय, चंद्रिका, शशि यादव, परशुराम यादव, अमरदेव आदि रहे।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page