top of page
Search

सिद्धपीठ हथियाराम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

  • alpayuexpress
  • Oct 9, 2024
  • 1 min read

सिद्धपीठ हथियाराम में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब


ree

⭕नवरात्र में भक्तों पर बरसती है देवी माता की कृपा!....होती हैं सभी की मन्नतें पूरी:-स्वामी भवानीनन्दन यति


अमित उपाध्याय पत्रकार यूपी हेड


अक्टूबर बुधवार 9-10-2024

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सनातन धर्मावलंबियों के लिए तीर्थ स्थल के रूप में विख्यात सिद्धपीठ हथियाराम मठ के 26वें पीठाधिपति एवं जूना अखाड़ा के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति महाराज के संरक्षकत्व में चल रहे शारदीय नवरात्र महोत्सव में जन सैलाब उमड़ रहा है। सिद्धपीठ की अधिष्ठात्री देवी बुढ़िया माता और मां सिद्धिदात्री के दरबार में शीश झुकाकर श्रद्धालु नर नारी पुण्य लाभ की कामना संग मन्नतें मांग रहे हैं। वहीं पुण्य लाभ की कामना के साथ भंडारे से महाप्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। महामंडलेश्वर स्वामी भवानी नन्दन यति ने शिष्य श्रद्धालुओं के बीच प्रवचन करते हुए कहा कि नवरात्रि में की जाने वाली पूजा, उपासना व सत्कर्म से मानव जीवन का आधार निर्मित होता है। देवी माता की उपासना के विशेष काल नवरात्र में भक्तों पर देवी माता की कृपा बरसती है। समाज की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि नीति से अदालत चलती है जबकि नीयत से परिवार व समाज चलते हैं। ऐसे में स्वस्थ समाज की स्थापना में हम सभी के नीयत काफी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी सौभाग्यशाली हैं जो सिद्धपीठ के परंपरागत गुरु शिष्य परंपरा से जुड़े हुए हैं। उल्लेखनीय है कि सिद्धपीठ की अधिष्ठात्री देवी मृणमयी वृद्धम्बिका देवी (बुढ़िया माई) के प्रकाश से समूचा अध्यात्म जगत प्रकाशमान है। हथियाराम मठ प्रबुद्ध व समृद्ध है। यहां से जुड़े शिष्य श्रद्धालुओं का वैचारिक विकास देखते ही बनता है।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page