top of page
Search

सिंचाई संघ का अधिवेशन हुआ संपन्न!..नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गोपनीयता की दिलाई गई शपथ

  • alpayuexpress
  • Jul 31, 2024
  • 1 min read

सिंचाई संघ का अधिवेशन हुआ संपन्न!..नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को गोपनीयता की दिलाई गई शपथ


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


जुलाई बुधवार 31-7-2024

गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश जनपद शाखा नलकूप खंड द्वितीय का द्विवार्षिक अधिवेशन पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार खजुरिया तिराहा स्थित राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के कैंप कार्यालय पर बुधवार को प्रांतीय महामंत्री नमो नारायण राय के पर्यवेक्षण, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष इं सुरेंद्र प्रताप यादव की देख रेख में सम्पन्न हुआ। परिषद के जिलामंत्री बैजनाथ तिवारी चुनाव अधिकारी एवम अश्वनी सिंह सहायक चुनाव अधिकारी द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया का निर्वाहन कर चुनाव सम्पन्न कराया गया। अधिवेशन में अतिथियों को अंग वस्त्र एवम माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।कार्यक्रम में सेवा निवृत कर्मचारी एवम पेंशनर्स ऐशो के जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर श्रीवास्तव, अशोक कुमार,परिषद के कार्यवाहक अध्यक्ष अरुण सिंह, अशोक सिंह,निसार अहमद,अखिलेश राय,अवध नारायण राम, आदि ने संबोधित किया। अधिवेशन की अध्यक्षता करते हुए राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पूर्व जिलाध्यक्ष एवम संरक्षक अम्बिका दूबे ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अपनी शुभ कामनाएं देते हुए एक जुट हो कर संघर्ष करने की अपील की। अधिवेशन में अम्बिका दूबे संरक्षक, सुबास सिंह अध्यक्ष, अशोक कुमार पाण्डेय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमेश चंद्र सिंह गुड्डी चेयर मैन संघर्ष समिति, बृजेश यादव मंत्री, रामाधार राम संप्रेक्षक, निसार अहमद कोषाध्यक्ष, घोषित किए गए। इस दौरान निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवम गोपनीयता की शपथ प्रांतीय महामंत्री नमो नारायण राय ने दिलाई। नव निर्वाचित अध्यक्ष सुबास सिंह ने संघ के सदस्यों के हितों के लिएं हर सम्भव सहयोग संघर्ष करने का आश्वासन दिया।अधिवेशन की अध्यक्षता अम्बिका दूबे एवम संचालन बृजेश यादव ने किया एवं सभी के प्रति धन्यवाद गुड्डी सिंह ने व्यक्त किया।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page