top of page
Search

सावन के पहले सोमवार!...शिवालियों पर शिव भक्तों की उमड़ी भीड़,बोल बम के नारों से गूंज उठा शिवाल

  • alpayuexpress
  • Jul 22, 2024
  • 2 min read

सावन के पहले सोमवार!...शिवालियों पर शिव भक्तों की उमड़ी भीड़,बोल बम के नारों से गूंज उठा शिवाल


मोहम्मद इसरार पत्रकार उप संपादक


जुलाई सोमवार 22-7-2024

गाज़ीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सावन के पहले सोमवार को लहुरी काशी सैदपुर की सड़कों से लेकर, शिवालियों तक शिव भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। अपने आराध्य भगवान भोलेनाथ को पुष्प, भांग, धतूरा आदि अर्पित करने के लिए शिव भक्त भोर से ही क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों पर पहुंच रहे हैं। जगह-जगह क्षेत्र के कांवरिया संघों द्वारा बोल बम का नारा लगाते हुए, देव जनों की झांकियां निकाली जाय रही हैं। पूरा क्षेत्र शिव भक्ति में सराबोर हो उठा है।

दूध और गंगाजल से भरे जा रहे हैं, शिवालयों के अर्घ:- सैदपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध शिवालय धुवार्जुन स्थित चौमुख धाम, सिधौना स्थित सिद्धेश्वर धाम, बिछुड़न नाथ धाम और सैदपुर नगर स्थित प्रसिद्ध बुढ़ेनाथ महादेव धाम पर लोग भगवान भोलेनाथ के अर्घ को गंगाजल और दूध से भर रहे हैं। शिवालय जाने वाले मार्गों पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर तरफ हर हर महादेव और बोल बम का नारा गूंज रहा है।

देव झांकियां पर भक्त छतों से कर रहे पुष्प वर्षा:- कांवरिया संघों द्वारा निकाली गई देव झांकियाें में भक्त झूमते नाचते शामिल हो रहे हैं। कांवरिया संघ के जत्थों द्वारा आयोजित देव नृत्य देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। जगह-जगह लोग कलाकारों के देव स्वरूप को माल्यार्पण कर उनकी आरती उतार रहे हैं। रास्ते में छतों से भक्त पुष्प वर्षा कर रहे हैं। पूरे क्षेत्र में लोगों के माथे त्रिपुंड छाया हुआ है।

धूप से जलती जमीन पर लेटकर शिवालय पहुंचे कई भक्त:- शिवालियों पर कई ऐसे श्रद्धालु भी पहुंच रहे हैं, जो अपनी मनौती अनुसार कड़ी धूप और जलती हुई जमीन पर लेटकर मंदिर के चौखट तक पहुंच रहे हैं। जिनकी कठिन पूजा को देख पूरे रास्ते भक्त उनके पैर छूते हुए आशीर्वाद प्राप्त कर रहे हैं। कहीं कोई जमीन पर पानी फेंक रहा है, तो कोई उन्हें गमछे से हवा झल रहा है। वातावरण में घड़ी, घंट और डमरू की आवाज गुंजायमान हो रही है। कोतवाल  विजय प्रताप सिंह एसडीएम रवीश गुप्ता,प्रशासन में फोर्स के साथ  मौजूद रहें।

 
 
 

Comentarios


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page