top of page
Search

सावन के पहले सोमवार की तैयारी!...डीएम,एसपी ने किया बूढ़ेनाथ महादेव घाट का औचक निरीक्षण

  • alpayuexpress
  • Jul 9, 2023
  • 1 min read

सावन के पहले सोमवार की तैयारी!...डीएम,एसपी ने किया बूढ़ेनाथ महादेव घाट का औचक निरीक्षण


मोहम्मद इसरार पत्रकार उपसंपादक


सैदपुर। खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर सावन के पहले सोमवार को लेकर सैदपुर नगर के बूढ़ेनाथ महादेव घाट का औचक निरीक्षण जिलाधिकारी आर्यका अखौरी व पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने किया। इस दौरान उन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं के आवागमन की सुविधाओं, नहाने के दौरान सुरक्षा, बैरिकेडिंग आदि का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रास्ते मे कीचड़ मिलने पर उसे ईंट डालकर दुरुस्त कराने, घाट पर गिरने वाले अर्घ्य के दूध को निस्तारित करने, गंगा नदी में नाव व रस्सी से बैरिकेडिंग करने आदि का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने ईओ आशुतोष त्रिपाठी को घाट पर बैरिकेडिंग बनाने का निर्देश दिया, ताकि नहाने के दौरान कोई घटना न होने पाए। इसके अलावा घाट की सफाई, राबिश डलवाने आदि का निर्देश दिया। महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के लिए परिधान कक्ष बनवाने को कहा। कहा कि रात तक ये इंतजाम हो जाने चाहिए। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने सुरक्षा के बाबत एसपी सिटी ज्ञानेंद्र व सीओ विजय आनंद शाही को निर्देश दिया। इस मौके पर कोतवाल वंदना सिंह आदि रहे।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page