top of page
Search

‼️सार्वजनिक भूमि से कब्जा हटाने गई टीम पर!..ईंट-पत्थर बरसे, लेखपाल घायल; आरोपी पर होगी सख्त कार्रवाई‼️

  • alpayuexpress
  • Jun 25
  • 2 min read

‼️सार्वजनिक भूमि से कब्जा हटाने गई टीम पर!..ईंट-पत्थर बरसे, लेखपाल घायल; आरोपी पर होगी सख्त कार्रवाई‼️

‼️सार्वजनिक भूमि से कब्जा हटाने गई टीम पर!..ईंट-पत्थर बरसे, लेखपाल घायल; आरोपी पर होगी सख्त कार्रवाई‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ

जून गुरुवार 25-6-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर जिलाधिकारी के जनता दर्शन में इन दिनों जमीनी विवाद के मामले ज्यादातर आ रहे हैं जिसको लेकर उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल की एक टीम बनाते हुए उन मामलों को निस्तारित करने के निर्देश दे रहे हैं और इसी के क्रम में सदर कोतवाली अंतर्गत सहेडी गांव में भी जिलाधिकारी को एक शिकायत मिली थी कि गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा सार्वजनिक भूमि पर कब्जा किया गया है जिससे जल निकासी के साथ ही आने-जाने के लिए लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और इसी मामले पर जिलाधिकारी के निर्देश पर लेखपालों की टीम और पुलिस फोर्स जिला पंचायत राज अधिकारी भी मौके पर गए हुए थे लेकिन इसी दौरान वहां पर एक युवक के द्वारा पूरी कार्रवाई का वीडियो बनाया जा रहा था जिसे लेखपाल के द्वारा आपत्ति करते हुए उसे दूर से वीडियो बनाने की बात कही गई और इतने ही पर ही युवक भड़क गया और फिर वह ईट पत्थर चलाने लगा जिससे क्षेत्रीय लेखपाल अनिल प्रजापति मौके पर गंभीर रूप से घायल हो गए इस दौरान पूरा अफ़रा तफरी का माहौल हो गया और सभी अधिकारी और कर्मी अपने को बचाने में लगे हालांकि जानकारी पर जिला प्रशासन के द्वारा पुलिस फोर्स भेजी गई जिसके बाद उक्त जमीन को लेकर जो कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे उसे पूरा किया गया हालांकि घायल होने के बाद लेखपाल को मेडिकल कॉलेज भेजा गया है जहां पर उसका इलाज चल रहा है।

इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सहेड़ी गांव में एक समस्या उनके जनता दर्शन में आई थी जहां पर जल जमाव के वजह से बीमारियां फैलने की बात कही गई थी उन्होंने बताया कि नाली के पानी निकालने का जो रास्ता था और उसे पोखरी तक पहुंचाने के बीच में ही ब्लॉक कुछ लोगों के द्वारा कर दिया गया था इस समस्या के समाधान के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ लेखपाल और पुलिस की टीम पहुंची थी इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति के द्वारा वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही थी जिस पर आपत्ति करने पर उसने लेखपाल पर हमला कर दिया उसके विरुद्ध पुलिस की तरफ से अब दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page