‼️सांसद डॉ. संगीता बलवंत की भविष्यवाणी हुई सच!..गाजीपुर से लेकर देशभर में उत्साह‼️
- alpayuexpress
- 6 days ago
- 2 min read
‼️सांसद डॉ. संगीता बलवंत की भविष्यवाणी हुई सच!..गाजीपुर से लेकर देशभर में उत्साह‼️

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ
मई सोमवार 4-5-2026
गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पांच राज्यों के चुनाव परिणामों की गिनती के बीच राजनीतिक हलचल के बाद अब तस्वीर साफ होती नजर आ रही है। दोपहर बाद आए रुझानों और नतीजों में पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनना लगभग तय माना जा रहा है। इसी के साथ राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत की पहले की गई भविष्यवाणी भी अब सच साबित होती दिखाई दे रही है।
डॉ. संगीता बलवंत ने चुनाव परिणाम आने से पहले ही दावा किया था कि भाजपा इन राज्यों में मजबूत प्रदर्शन करते हुए सरकार बनाएगी। अब जब नतीजे भाजपा के पक्ष में आते दिख रहे हैं, तो उनके इस बयान की राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।
वहीं, इन नतीजों के सामने आने के बाद पूरे देश में भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में भी इसका असर साफ तौर पर देखा गया। यहां भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं ने जमकर जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर कार्यकर्ता झूमते नजर आए, एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गई और पटाखे जलाकर जीत का उत्सव मनाया गया।
इस जश्न में राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत और भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश राय की मौजूदगी खास रही। दोनों नेताओं की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाया और पार्टी की सफलता को जनता के विश्वास की जीत बताया।
जश्न के दौरान मीडिया से बातचीत में डॉ. संगीता बलवंत ने कहा कि पश्चिम बंगाल से चुनाव परिणाम से पहले ही सकारात्मक संकेत मिल रहे थे। उन्होंने कहा, “हमें पहले से ही भरोसा था कि जनता भाजपा के पक्ष में फैसला करेगी। आज वह विश्वास पूरी तरह सच साबित हुआ है और पश्चिम बंगाल सहित तीन राज्यों में भाजपा की सरकार बन रही है।”
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन राज्यों में भाजपा की यह सफलता आने वाले समय में राष्ट्रीय राजनीति पर भी प्रभाव डाल सकती है। फिलहाल, कार्यकर्ताओं के उत्साह और जश्न का माहौल यह दिखाता है कि पार्टी इस जीत को बड़े राजनीतिक संदेश के रूप में देख रही है।





Comments