top of page
Search

⭕सांसद अफजाल अंसारी ने विद्युत सलाहकार समिति की!..बैठक में उठाए,स्मार्ट मीटर और बिजली संकट के मुद्दे

  • alpayuexpress
  • May 13
  • 2 min read

‼️8 महीने नहीं,हर तीन महीने पर होनी चाहिए बैठक‼️

⭕सांसद अफजाल अंसारी ने विद्युत सलाहकार समिति की!..बैठक में उठाए,स्मार्ट मीटर और बिजली संकट के मुद्दे

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


मई बुधवार 13-5-2026

गाजीपुर:- ख़बर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर आज विद्युत सलाहकार समिति की बैठक 8 महीने के बाद गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी की अध्यक्षता में संपन्न हुई इस बैठक में गाजीपुर के जिलाधिकारी के साथ ही जमानिया जखनिया और सदर के विधायक के साथ ही अन्य क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों के प्रतिनिधि शामिल हुए और इस बैठक में जनपद में विद्युत व्यवस्था में खामियों और कमियों को लेकर चर्चा की गई चर्चा के दौरान स्मार्ट मीटर जो पोस्टपेड हो चुका है और उसमें के डिफरेंट पैसे के वापस किए जाने के साथ ही बहुत सारे ट्रांसफार्मर और अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

बैठक को लेकर अफजाल अंसारी ने बताया कि सरकार की योजनाओं से जो विद्युत व्यवस्था से संबंधित विषय पर जनपद स्तर पर विद्युत सलाहकार समिति की बैठक की गई जिसमें चल रही योजनाओं की समीक्षा और अन्य कार्य योजनाओं की मॉनिटरिंग के लिए यह बैठक की गई है यह बैठक प्रत्येक तीन माह पर कराए जाने का शासन की तरफ से प्रावधान है लेकिन दुर्भाग्य है की बैठक 8 महीने के बाद हो रही है ऐसे में इस बैठक में प्रस्तावित किया गया है कि अगले 3 महीने के बाद फिर से इसकी बैठक हो.

उन्होंने बताया कि इस जनपद में विद्युत संकट की वजह से पूरे प्रदेश के साथ ही जनपद में आम जनमानस को काफी संकट का सामना करना पड़ रहा है आपने देखा होगा कि विभाग की तरफ से स्मार्ट मीटर का प्लान बनाया गया था और उसे लागू करने का प्रयास किया गया था जिसको देखते हुए सरकार ने अपना कदम वापस ले लिया अब स्मार्ट मीटर की योजना को थोपा नहीं जा सकता है पहले उसमें आंशिक सुधार किया गया कि उपभोक्ता चाहे तो अपने पुराने मीटर से अपनी रीडिंग कारण और उपभोक्ता की इच्छा हो कि स्मार्ट मीटर लगाना तब भी लगाया जा सकता है लेकिन आप पूरी तरह से वापस करने की बात हो गई है और ऐसे में 200 करोड़ रूपया जो उपभोक्ताओं से विभाग ने वसूल लिया है उसे भी सरकार ने वापस करने का फैसला लिया है इसके अलावा उन्होंने बताया कि जनपद में पिछले दिनों जो आंधी तूफान और देवी आपदाओं के चलते विद्युत तार पोल और अन्य सामानों का जो नुकसान हुआ यहां तक की दुर्घटनाएं भी हुई और अनुमान है कि 1000 के आसपास विद्युत के पोल टूटे हुए हैं उन बिजली के तारों और पोल को फिर से खड़ा किया जाए इन सब बातों को लेकर बातचीत हुई है और सकारात्मक निष्कर्ष निकला है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page