top of page
Search

सांसद अफजाल अंसारी ने कहा!...भारत विकसित बनने के बजाय पिछड़ा राष्ट्र बन गया- अफजाल अंसारी

  • alpayuexpress
  • Mar 14, 2024
  • 2 min read

सांसद अफजाल अंसारी ने कहा!...भारत विकसित बनने के बजाय पिछड़ा राष्ट्र बन गया- अफजाल अंसारी


मोहम्मद इसरार पत्रकार (उप संपादक)


गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर तेलियानी में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी विकसित राष्ट्र बनाने का झांसा देकर देश को विकासशील देश के कैटेगरी से भी नीचे गिरा दिए। विश्व बैंक के अपनी ताजे सूची में भारत को विकासशील देश का दर्जा छीनकर इसे पिछड़े देश की सूची में डाल दिया है। भाजपा सरकार देश की जनता को विश्वगुरु बनाने का सपना दिखाकर लोगों को मंहगाई और गरीबी की आग में झोंक दिए है। समाजवादी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी बनाये जाने के बाद जगह जगह जनसभाओं में अपने समर्थकों से मिलने निकले सांसद अफजाल अंसारी ने कहा कि मोदी सरकार ने देश को लाखों करोड़ का कर्जदार बना दिया। जो कर्जा सिर्फ मोदी ने पिछले दस सालों में लिया है। भ्रष्टाचार मिटाने के झूठे वादे पर सरकार में आई भाजपा खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हो गई। स्विस बैंक से काला धन लाकर देश वासियों के जन धन खाता में पंद्रह पंद्रह लाख देने का वादा कर भोलेभाले लोगों को धोखा दिया गया। सुप्रीमकोर्ट बार बार सरकार को लताड़ लगा रही है। सरकार के भ्रष्टाचारी कारनामों से एसबीआई को भी सुप्रीमकोर्ट से फटकार मिली। जनता के मूल मुद्दों से भटकाने के लिए राममंदिर, सीएए और अन्य मामलों को उछाला जा रहा है। सेना में भरपूर सेवा देने वाली गाजीपुर से भर्ती बंद करा दिया गया। ईवीएम की धांधली के भरोसे मोदी चार सौ पार का नारा दे रहे है। विधायक अंकित भारती, विधायक मन्नू अंसारी, पूर्व एमएलसी विजय यादव, जितेंद्र सिंह, कैलाशनाथ, कमलेश यादव, राजेन्द्र यादव रहे।

 
 
 

Commentaires


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page