top of page
Search

ससुर व बहू के बीच हुई जमकर मारपीट!...ससुर ने फसल काटने से रोका तो बहू ने काट लिया ससुर का कान

alpayuexpress

ससुर व बहू के बीच हुई जमकर मारपीट!...ससुर ने फसल काटने से रोका तो बहू ने काट लिया ससुर का कान


आदित्य कुमार सीनियर क्राइम रिपोर्टर


जखनियां। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर भुड़कुड़ा थानाक्षेत्र के घटारो गांव में बोई गई सरसों की फसल काटने को लेकर ससुर व बहू के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में ससुर व बहू दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। घटना के मामले में दोनों ने तहरीर दी है। घटारो गांव निवासिनी संगीता देवी पत्नी श्रीराम चौहान के खेत में सरसों बोई गई थी। संगीता सरसों को काटने के लिए खेत में पहुंची तो ससुर बसंता चौहान ने फसल काटने से मना कर दिया और कहा कि घर में मेरी कोई इज्जत नहीं होती है। इसलिए वो फसल नहीं काटने देगा। जिसके बाद दोनों के बीच विवाद बढ़ने लगा। जिस पर संगीता ने गुस्से में आकर अपने ससुर के कान के पास के हिस्से को दांत से काट लिया। जिससे वो खून से लथपथ हो गया। इसके बाद दर्द के मारे बसंता गिर गया फिर जैसे ही संभला, उसने नहीं रखा डंडा उठाया और बहू को लहूलुहान कर दिया। घटना के बाद दोनों को अस्पताल ले जाया गया। दोनों ने तहरीर दी है। कोतवाल तारावती ने कहा कि जांच करके कार्रवाई की जाएगी।

2 views0 comments

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page