top of page
Search

⭕सरस्वती पैरामेडिकल कॉलेज की छत से गिरकर युवक की मौत!..के मामले में कॉलेज प्रबंधन ने बाइट देने से किया इनकार

  • alpayuexpress
  • Feb 18
  • 2 min read

‼️हादसा या साजिश?!...प्रबंधन की चुप्पी से उठे कई सवाल‼️


⭕सरस्वती पैरामेडिकल कॉलेज की छत से गिरकर युवक की मौत!..के मामले में कॉलेज प्रबंधन ने बाइट देने से किया इनकार

सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ


⭕सरस्वती पैरामेडिकल कॉलेज में स्टूडेंट की रहस्यमई मौत से क्षेत्र में मचा कोहराम

⭕मृतक स्टूडेंट के शरीर पर कोई भी घाव का निशान नहीं होने पर ग्रामीणों में चर्चाएं तेज


फरवरी बुधवार 18-2-2026

ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर से है जहां पर मरदह थाना क्षेत्र अंतर्गत सरस्वती पैरामेडिकल कॉलेज में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। कॉलेज परिसर स्थित चार मंजिला इमारत की छत से गिरकर एक युवक की मौत हो गई।

मृतक की पहचान बिपुल यादव पुत्र जयप्रकाश यादव, निवासी ग्राम शेखपुर मौजा मोहानिचक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक कॉलेज परिसर में किसी कारणवश चार मंजिला छत से नीचे गिर गया। घटना के बाद कॉलेज कर्मचारियों द्वारा तत्काल उसे इलाज के लिए जनपद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

आप को बता दें गांव वालों ने बताया कि युवक के शरीर पर किसी भी स्थान पर स्पष्ट चोट के निशान नहीं पाए गए, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल युवक के छत से गिरने के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना दुर्घटना थी या इसके पीछे कोई अन्य वहीं इस मामले में स्कूल प्रबंधन बोलने के लिए तैयार नहीं हो रहा है आखिर क्या मामला है यह चर्चा का विषय बना हुआ है।

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page