सरकारी अलाव राम भरोसे पर!...चोचकपुर बाजार में सरकारी अलाव की व्यवस्था से वंचित,ठिठूर रहे राहगीर
सरकारी अलाव राम भरोसे पर!...चोचकपुर बाजार में सरकारी अलाव की व्यवस्था से वंचित,ठिठूर रहे राहगीर

अंकित दुबे पत्रकार
गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर करंडा क्षेत्र के चोचकपुर बाजार समेत अन्य स्थानों पर सरकारी आलाव की व्यवस्था से राहगीर वंचित हैं।बाजार इस समय बर्फीली हवाएं चल रही है और पूरे उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप बहुत ज्यादा है,करण्डा थाना क्षेत्र के अंतर्गत चोचकपुर ग्राम सभा में अलाव की व्यवस्था से लोग वंचित है,
स्थानीय लोगों में आक्रोश है।
इस क्रम स्थानीय दुकानदार गजानन चौधरी ने कहा जहां पहले गंगाघाट वाले रास्ते,जीप स्टैंड,त्रिमुहानी पेट्रोल टंकी,व अन्य जगहों पर अलाव जलते थे,पर इस साल कोई सरकारी व्यवस्था नहीं किया गया,चंदन गुप्ता ने कहा कि हमलोग अपने निजी लकङीयां जला कर ग्राहकों और खुद ताप रहे हैं,
अन्य लोगों ने कहा कि हम सब लोग अपने अपने अलाव की व्यवस्था पर हैं, सरकारी अलाव के भरोसे पर नहीं!





Comments