top of page
Search

समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी के साढ़े तीन सौ समर्थकों ने रविवार को एक साथ समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे

  • alpayuexpress
  • May 15, 2023
  • 2 min read

समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी के साढ़े तीन सौ समर्थकों ने रविवार को एक साथ समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया।


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


गाजीपुर। खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर नगर निकाय चुनाव के बाद अचानक समाजसेवी विवेक सिंह शम्मी के साढ़े तीन सौ समर्थकों ने रविवार को एक साथ समाजवादी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। कल शनिवार को नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट घोषित होने के बाद नगर के प्रमुख समाजसेवी विवेक कुमार सिंह शम्मी के नेतृत्व में उनके द्वारा बनाए गए साढ़े तीन सौ सदस्यों ने समाजवादी पार्टी से जै किशन साहू के विधान सभा सदस्य रहने तक समाजवादी पार्टी से सामूहिक इस्तीफा देने का काम किया। आयोजित प्रेस वार्ता में श्री सिंह ने बताया कि 2022 के चुनाव में ही भारतीय जनता पार्टी के नगरपालिका चेयरमैन द्वारा यह गठजोड़ कर लिया गया था,वो उनको विधानसभा जिताएंगे और मौका आने पर नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की जीत सुनिश्चित करने के हिसाब से सदर विधायक द्वारा भारतीय जनता पार्टी के मन मुताबिक प्रत्याशी दिया जाएगा।जो परिणाम कल मतगणना के बाद सामने आया उसमे समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी पिछली बार के मतों से और ज्यादा अंतर से चुनाव हार गया। उन्होंने आरोप लगाया कि सदर विधायक जै किशन साहू जी इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के रूप में कार्य कर रहे थे। कहा कि जै किशन साहू द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश द्वारा टिकट वितरण को लेकर बनाई गई कमेटी के रिपोर्ट को तथा अन्य सभी जनप्रतिनिधियों की मंशा को दरकिनार करते हुए प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल को समाजवादी पार्टी में काम न करने की धमकी देते हुए तथा उनके द्वारा तय प्रत्याशी के न जीतने पर चपरासी तक बनने की बात कहके प्रदेश नेतृत्व को गुमराह किया गया। सदर विधायक द्वारा भारतीय जनता पार्टी के हिसाब से प्रत्याशी देकर वर्तमान चेयरमैन की जीत सुनिश्चित कराई गई।

 
 
 

Recent Posts

See All
नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा

नहर विभाग की लापरवाही!...जर्जर पुल बन सकती है जानलेवा किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार दिसम्बर बुधवार 17-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर देवकली कैनाल अंतर्गत मुबारकपुर उचौरी गांव स्थित पुल की

 
 
 
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page