top of page
Search

समाजवादी पार्टी के सक्रिय सिपाही!...वरिष्ठ नेता विरेन्द्र सिंह यादव का हुआ निधन,सपा नेताओं ने शोक संवेदना की व्यक्त

  • alpayuexpress
  • Jun 2
  • 2 min read

समाजवादी पार्टी के सक्रिय सिपाही!...वरिष्ठ नेता विरेन्द्र सिंह यादव का हुआ निधन,सपा नेताओं ने शोक संवेदना की व्यक्त

ree

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


जून सोमवार 2-6-2025

गाजीपुर:-खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर करंडा ब्लॉक के आनापुर "सरया" गांव निवासी एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता विरेन्द्र सिंह यादव का आज अपराह्न निधन हो गया। उनके निधन की सूचना फैलते ही क्षेत्र एवं राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई। जैसे ही लोगों को इस दुःखद समाचार की जानकारी हुई, उनके आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

ree

स्वर्गीय विरेन्द्र सिंह यादव समाजवादी विचारधारा के एक समर्पित और सक्रिय सिपाही थे। वे वर्षों से पार्टी के संगठनात्मक कार्यों में लगे रहे और समाजवाद की जड़ों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनका जुड़ाव समाजवादी पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के साथ रहा, जिनमें पूर्व एमएलसी स्वर्गीय रामकरण दादा एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय कैलाश यादव प्रमुख हैं। इन दोनों नेताओं के सानिध्य में रहकर उन्होंने संगठन की नींव को मजबूत किया और समाज के हर वर्ग तक पार्टी की विचारधारा पहुंचाई।

उनके निधन पर गाजीपुर विधायक जय किशन साहू,जमानिया विधायक ओम प्रकाश सिंह के प्रतिनिधि दीपू, तथा जंगीपुर विधायक वीरेंद्र यादव के प्रतिनिधि रामभरत उनके आवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की एवं उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विधायक जय किशन साहू ने कहा कि, “स्वर्गीय विरेन्द्र सिंह यादव समाजवादी विचारधारा के प्रति समर्पित व्यक्ति थे। अंतिम समय तक वे पार्टी के लिए निष्ठा एवं ईमानदारी से जुड़े रहे। उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है।”

उनके आवास पर शोक प्रकट करने वालों में पूर्व एमएलसी विजय यादव, सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, सेवानिवृत्त शिक्षक राजेंद्र यादव, विधानसभा अध्यक्ष तहसीम अहमद, समाजवादी संगठन के अध्यक्ष डॉ. समीर सिंह, करंडा ब्लॉक अध्यक्ष शिशु यादव, कमलेश यादव सहित क्षेत्र के दर्जनों नेता, कार्यकर्ता, समाजसेवी, ग्रामीण एवं शुभचिंतक मौजूद रहे। सभी ने एक स्वर में कहा कि विरेन्द्र सिंह यादव का जाना समाजवादी आंदोलन की मजबूत नींव से एक स्तंभ के गिरने जैसा है।

उनका अंतिम संस्कार चौचकपुर घाट पर संपन्न हुआ, जहां उनके पुत्र संदीप कुमार यादव ने मुखाग्नि दी। इस दौरान भी बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी। स्वर्गीय विरेन्द्र सिंह यादव की सादगी, मिलनसारिता और संगठन के प्रति उनकी प्रतिबद्धता हमेशा लोगों को प्रेरित करती रहेगी। समाजवादी परिवार और पूरे क्षेत्र ने एक सच्चा जनसेवक खो दिया है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करे और परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दे।

 
 
 

Recent Posts

See All
कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां

कचरा बीनने वाले बच्चों को कांस्टेबल पहुँचाया स्कूल… जेल प्रहरी अनिल की मिसाल ने बदल दी 10 ज़िंदगियां सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ दिसम्बर सोमवार 1-12-2025 गाजीपुर:- खबर गाज़ीपुर ज़िले से है जहां पर पुलिस जो

 
 
 
कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज

कोडिन कफ सिरप की अवैध बिक्री बेनकाब!...लखनऊ से जारी पत्र ने खोली पोल,सात लोगों पर मुकदमा दर्ज सुभाष कुमार ब्यूरो चीफ नवम्बर शुक्रवार 28-11-2025 ग़ाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से जहां पर मामला तब सामने आ

 
 
 

Comments


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page