top of page
Search

सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सचिव कमलेश यादव का

  • alpayuexpress
  • Oct 14, 2023
  • 1 min read

सपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सचिव कमलेश यादव का हुआ भव्य स्वागत


किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार


ग़ाज़ीपुर। ख़बर गाजीपुर जिले से है जहां पर कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल यादव के नेतृत्व में पार्टी के पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के नवनियुक्त प्रदेश सचिव कमलेश यादव का भव्य स्वागत पार्टी कार्यालय समता भवन पर किया।इस मनोनयन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजपाल कश्यप के प्रति आभार जताया।

इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रजनीकांत यादव और उनके साथियों ने समाजवादी गीत के माध्यम से स्वागत किया सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कमलेश यादव का स्वागत करते हुए कहा कि कमलेश के नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का संगठन और मजबूत होगा। इनके कुशल नेतृत्व में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ को और मजबूती मिलेगी । उन्होंने भाजपा सरकार को सामाजिक न्याय विरोधी बताते हुए कहा कि भाजपा सरकार पिछड़ों के हक और अधिकार पर डाका डाल रही है।

 
 
 

Commentaires


Subscribe Form

  • YouTube
  • linkedin
  • twitter
  • facebook

©2020 by Alpayu Express. Proudly created with Wix.com

<script data-ad-client="ca-pub-7043038300255779" async src="https://pagead2.googlesyndication.com/pagead/js/adsbygoogle.js"></script>

google.com, pub-7043038300255779, DIRECT, f08c47fec0942fa0

bottom of page