सपा के सेक्टर प्रभारी का हुआ असामयिक निधन!..सपा नेता, ब्लॉक प्रमुख आदि ने दी श्रद्धांजलि
- alpayuexpress
- Feb 22, 2024
- 1 min read
सपा के सेक्टर प्रभारी का हुआ असामयिक निधन!..सपा नेता, ब्लॉक प्रमुख आदि ने दी श्रद्धांजलि

किरण नाई वरिष्ठ पत्रकार
गाज़ीपुर:- खबर गाजीपुर जिले से है जहां पर सैदपुर क्षेत्र के माहपुर गांव निवासी समाजवादी पार्टी के सेक्टर प्रभारी रामलच्छन प्रजापति का हर्ट अटैक से असामयिक निधन हो गया, वो महज 50 वर्ष के थे। निधन की सूचना मिलते ही पूरे समाजवादी पार्टी में शोक की लहर दौड़ गयी। निधन के बाद उनके आवास पर पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। जहां ब्लॉक प्रमुख हीरा सिंह यादव, विधायक प्रतिनिधि ओपी भारती, सपा के वरिष्ठ नेता देवराज सिंह ठाकुर, युवा नेता नितेश सिंह भोनू, प्रधान प्रतिनिधि राजन सिंह आदि लोग पहुंचे और अंतिम दर्शन करके पार्टी की तरफ से समाजवादी पार्टी का झंडा ओढ़ाकर उन्हें अंतिम विदाई दी। इसके पश्चात उनके शवयात्रा को रवाना किया। हजारों की भीड़ शामिल थी और सभी रामलच्छन प्रजापति अमर रहें के नारे लगाते हुए जा रहे थे। युवा नेता नितेश सिंह भोनू ने कहा कि स्व. रामलच्छन समाजवादी पार्टी के एक मजबूत स्तम्भ थे और उनका निधन सपा सहित पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। कहा कि स्व रामलच्छन हम सभी के अभिभावक थे और उनके निधन पर पूरी समाजवादी पार्टी मर्माहत है। इस दौरान परिजनों में कोहराम मचा रहा। स्व प्रजापति अपने पीछे 2 पुत्र, 2 पुत्री समेत पूरा परिवार छोड़ गए हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल था।
Comentarios